मनोरंजन

फिल्म ‘श्री’ से बॉलीवुड में कमबैक करने को तैयार हैं साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका…

साउथ की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका जल्द ही बॉलीवुड में अपना कमबैक करने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री ने अपनी कमबैक फिल्म 'श्री' की शूटिंग खत्म कर ली है। 'श्री' में ज्योतिका राजकुमार राव के साथ नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। 'श्री' का निर्देशन तुषार कर रहे हैं और इसके निर्माता निधि परमार हीरानंदानी हैं।

अभिनेत्री ज्योतिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजकुमार राव और फिल्म की टीम के साथ तस्वीर साझा कर एक भावुक नोट लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा, 'भारी मन से मैंने श्री के लिए अपने हिस्से की शूटिंग कर ली है। मैंने अब तक जितने भी क्रू के साथ काम किया, ये सबसे अच्छे क्रू में से एक है। मुझे इस मीनिंगफुल सिनेमा का हिस्सा बनाने के लिए तुषार और निधि शुक्रिया। राज, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। बॉलीवुड में सबसे बेहतरीन में से एक के अभिनेता के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने मेरे लिए सम्मान की बात है। आपसे बहुत कुछ सीखा है और एक अभिनेता के रूप में जो मैं इस टीम से लेकर जा रही हूं वह है… ग्रोथ।'

अभिनेत्री के इस पोस्ट पर राजकुमार राव ने भी कमेंट किया है। राजकुमार ने लिखा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद। इसमें सम्मान पूरी तरह से मेरा है। आप इतने शानदार कलाकार हैं। हम सब आपको याद करेंगे और इस खूबसूरत कहानी में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ इतना कुछ जोड़ने के लिए धन्यवाद। आपके साथ फिर से काम करने का इंतजार नहीं कर सकता।'

बता दें कि ‘श्री’ दृष्टिबाधित उद्योगपति श्रीकांत बोल्ला की बायोपिक है। इस फिल्म में अलाया एफ और शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, ज्योतिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'काथल: द कोर' में मलयालम सिनेमा के मेगास्टार ममूटी के साथ नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Prečítajte si naše najnovšie lifestylové tipy a triky, nové recepty pre kuchyňu a užitočné články o záhradkárčení. Získajte inšpiráciu a rady pre zlepšenie svojho života, zdravie a domácnosť. Jak si môžete zasadiť mikrozeleninu: Pôsobivý trik pre Ako paradajky po 20. júliu: Plody sa Skvelý recept na uhorky hotový za Ochrana rastlín: Zabíjacie hnojivo pre papriky a uhorky – Tipy pre letné nepretržité kvitnutie rúže: čo by Čo všetko môžete vyrobiť z plastových fliaš? Neočakávaná Letné oblečenie na balkón nie je vždy Neuvěřitelná jídla, o kterých Najlepšie prírodné Prečo muskáty Ako a kedy zasadiť ibištek: najlepšie načasovanie, Ako umyť riad týmto Koľko banánov môžete Skvelé tipy a triky pre každodenný život, jednoduché a chutné recepty a užitočné články o záhradkárčení. Sledujte náš web a naučte sa jednoduché a efektívne spôsoby, ako urobiť váš život jednoduchší a plný radosti!