विदेश

रूस ने 13 दिन में 30 साल जितने हथियार गंवाए-जेलेंस्की का दावा

कीव 

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 13वां दिन है। दोनों देशों के बीच अभी तक हुई तीन दौर बातचीत बेनतीजा रही है। लेकिन बताया जा रहा है कि इस बैठक में शहरों में फंसे नागरिकों के लिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि इसे आज जा सकता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दुनिया के सभी देशों से रूस के खिलाफ कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध और व्यापार प्रतिबंध लगाने की मांग की है। युद्ध की वजह से अब तक करीब 17 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं। 

जेलेंस्की का दावा- रूस ने 13 दिन में 30 साल जितने हथियार गंवाए
रूस की सेना से बीते 13 दिन से लोहा ले रहे यूक्रेन ने रूसी सेना की तबाही के आंकड़े जारी किए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है कि उसने भी रूस की सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। 13 दिन में रूस ने उतने हथियार गंवा दिए, जितने 30 साल में नहीं गंवाए। यूक्रेन के मुताबिक 24 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक उसने 12 हजार रूसी सैनिकों को मार गिराया है। रूस के 303 टैंक, 48 एयरक्राफ्ट और 80 हेलिकॉप्टर्स तबाह कर दिए हैं। जबकि 1036 हथियारबंद वाहनों को भी उड़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि 13 दिन से चल रहे इस युद्ध में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। कई स्कूल-अस्पताल बर्बाद हो चुके हैं।

रूस ने यूक्रेन के सूमी शहर पर बरसाए बम, दो बच्चों सहित 9 की मौत
AFP समाचार एजेंसी के अनुसार, आज यूक्रेन के सूमी शहर में रूस ने कई हवाई हमले किए। इस हमले में दो बच्चों सहित करीब 9 लोगों की मौत हो गई है। ये वही शहर है जहां भारत के 700 छात्र अभी भी फंसे हुए हैं।

यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। ऐसे में अब यह जानकारी सामने आ रही है कि यूक्रेन ने खारकीव में रूसी मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को मार डाला है। यूक्रेन सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गयी है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के खुफिया विभाग के मुख्य निदेशालय ने कहा है कि यूक्रेन ने खार्किव के पास रूसी मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को मार डाला। गेरासिमोव एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी थे जिन्होंने दूसरे चेचन युद्ध में भाग लिया और उन्हें "क्रीमिया पर कब्जा करने" के लिए पदक से सम्मानित किया गया।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button