जॉब्स

MP Board Exam Results 2022 : इस हफ्ते जारी हो सकता है एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

नई दिल्ली
 

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2022: मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ( MPBSE) की हाईस्कूल (Class 10) और इंटरमीडिएट (Class 12) की वार्षिक परीक्षा के परिणाम इस सप्ताह किसी भी दिन जारी हो सकते हैं। मंडल परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट  mpresults.nic.in व mpbse.nic.in पर  जाकर चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही अभ्यर्थी livehindustan.com पर भी अपना रिजल्ट और रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 30 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी।

मध्य प्रदेश बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट 2022

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022
 
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( एमपी बोर्ड ) ने 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पहले 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा या फिर 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ जारी कर दिए जाएंगे। लेकिन जिस प्रकार समय पर एमपी बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित कराई गईं हैं उससे अनुमान है कि रिजल्ट अगले सप्ताह या  अप्रैल अंत तक घोषित किया जा सकता है।

इससे पहले एमपी बोर्ड ने स्कूलों को 10वीं 12वीं कक्षाओं के प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स की डिटेल सब्मिट करने का एक और मौका दिया था। जिन सरकारी और निजी स्कूलों ने 10वीं 12वीं के प्रैक्टिकल व इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स की डिटेल सब्मिट नहीं किए थे, उन्हें 10 अप्रैल 2022 तक इन्हें सब्मिट करना था।

4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड रिजल्ट:
1- ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर क्लिक करें।
2- 10वीं के छात्र सेकेंडरी रिजल्ट पर और 12वीं के छात्र सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3- अपना रोल नंबर डालकर सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।  आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
4- छात्र भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Познайте мудрость древней Греции с нашими лайфхаками, которые сделают вашу повседневную жизнь проще и интереснее. Наши кулинарные советы помогут вам приготовить вкусные блюда, вдохновленные греческой кухней, а статьи про огород поделятся с вами секретами успешного выращивания урожая. Доверьтесь древнему опыту и улучшите свою жизнь с нами! Τόσο πολλοί άνθρωποι το κάνουν: Οι είδι" - Откройте для себя удивительный мир лайфхаков, кулинарных рецептов и полезных советов огородничества на нашем сайте. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из греческой кухни, а также получите советы по выращиванию овощей и фруктов на своем огороде. Погрузитесь в мир удивительных возможностей и преобразите свою жизнь с нами!