लाइफस्टाइल

अपनी स्किन को स्ट्रेस फ्री करने के लिए दीपिका का जापानी तनाका मसाज

'ससुराल सिमर का' के जरिए घर घर तक पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ अपनी स्किन को लेकर काफी सजग रहती हैं। कितना भी बिजी दिन क्यों न हो वह त्वचा को रिलैक्स करना बिलकुल नहीं भूलतीं। वैसे उनके स्किन केयर रूटीन में कुछ महंगा या भारी भरकम प्रोसीजर कम और ऐसी चीज ज्यादा शामिर है, जो जापान की महिलाओं की खूबसूरती का भी राज है।

दीपिका कक्कड़ जापानी तनाका मसाज का सहारा लेती हैं। ये एक ऐसी मसाज है जिसमें हाथों को चेहरे पर इस तरह रब किया जाता है कि त्वचा के सारे टॉक्सिन्स रिलीज हो जाते हैं। इस मसाज को दीपिका अक्सर रात में सोने से पहले करती हैं। इसकी वजह से उनकी स्किन दमकती हुई नजर आती है। खुद दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मसाज का वीडियो शेयर किया है। आपको स्टेप बाय स्टेप बताते हैं एक्ट्रेस के तनाका मसाज करने का तरीका।

स्टेप वन
सबसे पहले आपको चेहरे को थोड़ा वॉर्मअप करना है। इसके लिए हाथों को आपस में रब करें, जिससे हथेलियां गर्म हो जाएंगी और फिर इनसे चेहरे को रब करें। इसके बाद तनाका मसाज की पहली स्टेप शुरू होगी। जिसमें आपको दोनों हाथ कानों के पास रखने हैं।

कानों के पास हल्का प्रेशर देते हुए हाथों को सीधे नीचे ले जाते हुए गर्दन और फिर शोल्डर तक ले जाएं। इस एरिया में लिंफ लाइन होती है, जो टॉक्सिन्स को रिलीज करने में मदद करती है। मसाज के हर स्टेप तीन या पांच बार करने हैं।

दूसरा स्टेप
आपकी दोनों हथेलियां माथे के बीचों बीच होना चाहिए। यहां प्रेशर अप्लाई करते हुए अपने हाथों को नीचे की ओर ले जाएं। माथे के दोनों ओर प्रेशर दें। फिर लिंफ लाइन से हाथ नीचे की ओर ले जाते हुए गर्दन और शोल्डर तक ले जाएं। पहला स्टेप जितनी बार किया है उतनी ही बार आपको ये स्टेप भी करना है।

तीसरा स्टेप
अब आपको अपने हाथ दोनों आंख के पोरों के पास रखने है। यहां से हाथ हल्के-हल्के घुमाते हुए नाक की तरफ लाएं और पोरों के पास लाकर प्रेस करें फिर हाथ वापस ले जाएं। आईब्रो तक जाकर वापस लिंफ लाइन पर मसाज करें। ये ध्यान रखें कि मसाज करने का तरीका क्लोजली फॉलो करें, तभी इसका पूरा फायदा आपको मिल सकेगा।

चौथा स्टेप
चौथे स्टेप में आपको स्किन लिफ्ट करना है। इसके लिए आपको सबसे पहले हाथ अपनी चिन पर रखकर स्किन ऊपर की तरफ पुश करनी है। तीन सेकंड तक प्रेशर से प्रेस करें, फिर रिलीज कर दें। फिर हाथ ऊपर तक लाकर लिंफ लाइन को फॉलो करें।

पांचवां और छठवां स्टेप
दीपिका कक्कड़ ने अपने ब्यूटी सीक्रेट को शेयर करते हुए आगे के स्टेप्स बताए। तनाका मसाज के पांचवे स्टेप में आपको नाक के दोनों ओर और फिर नोज ब्रिज पर मसाज करनी है। इसके बाद माथे के दोनों ओर हाथ ले जाकर लिंफ लाइन फॉलो करते हुए हाथ नीचे ले आना है।

इसके बाद आपको दोनों हाथों से गालों पर मसाज करते हुए आंख के पास से हाथ नीचे लिंफ लाइन तक ले जाना है। तीन बार ऐसा करने के बाद आपको एक गाल पर हाथ टिकाना है और दूसरे गाल पर इसी तरह मसाज करना है। दोनों गालों पर क्रम से ये मसाज तीन-तीन बार करना है।

सातवां स्टेप
चीक के आसपास मसाज पूरी होने के बाद अब चिन की बारी है। दीपिका ने अपने वीडियो में आखिरी स्टेप एक्सप्लेन करते हुए बताया कि चिन के नीचे हथेली टिकाकर ऊपर की तरफ प्रेशर दें, जिससे स्किन लिफ्ट हो। तीन सेकंड हाथ ऐसा ही रखें और इसके बाद माथे के दोनों ओर प्रेशर देते हुए लिंफ लाइन से हाथों को नीचे ले आएं। ऐसा तीन बार करने के बाद फिर अंगूठे से चिन वाला एरिया दबाएं और उंगलियां आंखों तक ले जाएं।

नीचे से अंगूठा प्रेस करते हुए आंख और आई ब्रो की मसाज करें। आपका हाथ ऐसा होना चाहिए कि पूरा चेहरा स्ट्रेच हो जाए। इसके बाद माथे के दोनों ओर से लिंफ लाइन को फॉलो करते हुए हाथ नीचे ले आएं। आखिर में हाथों को गोल-गोल घुमाते हुए माथे की मसाज करें। इसके साथ ही तनाका मसाज पूरी होगी।

एक्ट्रेस ने शेयर किया कि ये मसाज करने पर तुरंत असर पता चलता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ये स्किन को टोन और लिफ्ट करने के साथ ही रिलैक्स करता है, वो तारीफ के काबिल है।

क्या है जापानी तनाका मसाज?
जापानी तनाका मसाज ऐसी मसाज है जिसे बिना किसी क्रीम या तेल के किया जा सकता है। Yukuko Tanaka नाम की एक जापानी महिला ने इस मसाज को डेवलेप किया था, जो स्किन की लिंफ ग्लेंड्स को स्टिम्यूलेट करता है। इसकी वजह से स्किन लिफ्ट होती है और रिंकल्स से छुटकारा मिलता है। आंखों के नीचे सूजन या चेहरे में कहीं फूलापन हो तो वो भी इस मसाज से कम हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak efektivně vyčistit malované stěny: praktické tipy Posilujte své tělo pro dlouhý a zdravý život: Rady a Chyby žen, které ohrožují 8 věcí, které vám zubař nikdy Kuřecí závitky: Jedinečný recept na delikátní jídlo s Nejnovější seriály na Netflixu vás uchvátí Jak správně připravit lososa: odborník radí s Jak vybrat elegantní nábytek pro obývací Jak udržovat dřevěný nábytek v perfektním