लाइफस्टाइल

Electric Bike : भारत में जल्द लॉन्च होंगी Pure EV Eco Dryft की ये धांसू इलेक्ट्रिक बाइक, फुल चार्ज में 135KM रेंज का दावा… 

Electric Bike : हैदराबाद स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी प्योर ईवी (Pure EV) ने भारतीय बाजार के लिए अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल EcoDryft से पर्दा उठाया है। यह एक कम्यूटर इलेक्ट्रिक बाइक होगी, जो रोजमर्रा की आवाजाही के लिए डिजाइन की गई है। PURE EV EcoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमतों का एलान जनवरी 2023 के पहले हफ्ते में किया जाएगा। कंपनी इस बाइक को जनवरी 2023 में आयोजित होने जा रहे 2023 दिल्ली ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च कर सकती है। PURE EV EcoDryft को पेश करने के साथ ही कंपनी ने ग्राहकों के लिए इस बाइक की टेस्ट ड्राइव को भी ओपन कर दिया है। 

 

PURE EV EcoDryft की मोटर और बैटरी
PURE EV EcoDryft इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 3.0 kWh क्षमता वाला लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी पैक AIS 156 सर्टिफाइड है। कंपनी ने बाइक में दी गई बैटरी और मोटर की पावर से जुड़ी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है। इन डिटेल्स की जानकारी लॉन्चिंग के वक्त साझा की जाने की उम्मीद है। 

PURE EV EcoDryft की रेंज और स्पीड
हालांकि कंपनी ने PURE EV EcoDryft की रेंज और टॉप स्पीड के बारे में बड़े दावे किए हैं। कंपनी के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 135 किमी की दूरी तय कर सकती है। इसके साथ ही इसकी टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है।

PURE EV EcoDryft  के कलर ऑप्शन
PURE EV EcoDryft के लुक और डिजाइन की बात करें तो यह एक बेसिक कम्यूटर बाइक की तरह दिखती है। इस बाइक में एंगुलर हेडलैंप, फाइव स्पोक एलॉय व्हील, सिंगल पीस सीट, आकर्षक डिजाइन का फ्यूल टैंक है जिसमें स्टोरेज मिलती है। कंपनी ने इस बाइक को चार कलर ऑप्शंस – ब्लैक, ग्रे, ब्लू और रेड के साथ पेश किया है। 

PURE EV EcoDryft की ब्रेकिंग और सस्पेंशन
कंपनी ने EcoDryft में फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक और रियर व्हील में ड्रम ब्रेक दिया है जिसके साथ कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। सस्पेंशन सिस्टम में इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में स्प्रिंग बेस्ड शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलता है।

PURE EV EcoDryft की कीमत
कंपनी ने हाल ही में इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी कीमतों का खुलासा जनवरी के पहले हफ्ते में इसकी रिलीज के वक्त कर सकती है।

PURE EV EcoDryft का मुकाबला
लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में PURE EV EcoDryft का मुकाबला Revolt RV400, Tork Kratos, Oben Rorr और हाल ही में पेश की गई Matter इलेक्ट्रिक बाइक से होगा। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Čerstvé tipy a triky pro každodenní život, kuchařství a užitečné články o zahradničení. Naučte se nové recepty, objevte nejlepší způsoby, jak udržet váš domov a zahradu v perfektním stavu a získat nejnovější informace o péči o rostliny. Buďte inspirací pro svůj každodenní život! Nemusíte volat manželovi: Jak rychle nainstalovat moskytiéru - Jak Jak se zbavit skvrn od čaje a kávy za 2 Jak poznat, že vám někdo lže: Nejlepší termíny pro sázení červené řepy podle lunárního Jak jednoduše Bílé skvrny na jahodách: Nejsou to semínka, jak si Pravda o zabíjení velryb v SSSR: Tajemství : "Jaké potraviny je nejlepší Polévka s taveným sýrem: Děti budou prosit Jak odstranit Ničivé slova: Psycholog Co dělat, když hortenzie nekvetou: Nebezpečí uložení věcí mrtvých: Energie smrti 5 levných přírodních Zahradník učí, jak Jak radiace změnila ptáky 5 hlavních zdravotních přínosů malin: posiluje Vzdušné Velikonoce: recept Dokonalé maso za 12 minut: Recept na každodenní přípravu Jak zachovat zeleninu čerstvou několik měsíců: nezbytné postupy Čtyři znaky spojení bez lásky: jak poznat, že Jak vypěstovat domácí jahody ve květináči: návod k Jak správně naředit sušené mléko a začít Tipy a triky pro efektivní vaření, zahradničení a životní styl. Objevte nejnovější recepty, závady a zdravé nápady pro vaše každodenní životní potřeby. Buďte inspirací pro své okolí a naučte se nové triky, jak udržovat zahradu plnou zeleniny a ovoce.