लाइफस्टाइल

ये टिप्स करे फॉलो गायब हो जाएंगे डार्क सर्कल

बड़ी-बड़ी आंखों के साथ पूरे चेहरे की रौनक बढ़ जाती है। इसलिए कई महिलाएं अपनी आंखों को काजल, आई लाइनर से हाईलाइट करना नहीं भूलतीं। हालांकि, आजकल आंखों के आसपास ऐसी कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं, जो आपकी सुंदरता को प्रभावित करती हैं। पफीनेस, झुर्रियां, ड्राई स्किन, डार्क सर्कल आदि जैसी कई समस्याएं हैं, जिससे लोग काफी परेशान हैं। वहीं डार्क सर्कल की समस्या इन दिनों ज्यादातर लोगों में देखने को मिल रही है।

बता दें कि कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी इस समस्या को ठीक करने के लिए आई क्रीम और ब्यूटी ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं। मगर कुछ भी करने के बाद यह समस्या पूरी तरह से नहीं जाती है। ऐसे में उसे छुपाने के लिए वो मेकअप का सहारा लेती हैं। यह ना सिर्फ आसान है बल्कि इससे आंखों को एक खूबसूरत लुक भी दिया जा सकता है। कुछ ऐसे ही मेकअप टिप्स के बारे में ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया है।

ब्यूटी फील्ड में 20 साल का एक्सपीरिएंस रखने वाली पूनम शुक्ला के अनुसार, कुछ छोटी-छोटी सावधानियों को ध्यान में रखकर आई मेकअप करें, तो डार्क सर्कल छूमंतर हो जाएंगे। वहीं मेकअप करते वक्त कुछ अन्य बातों का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। सही प्रोडक्ट के साथ आंखों को परफेक्ट लुक दिया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

कई प्रकार के होते हैं डार्क सर्कल

डार्क सर्कल को छुपाने के लिए अगर आप मेकअप कर रही हैं तो उससे पहले आपको इसके प्रकार को समझना होगा। एक्सपर्ट ने इसे 6 कैटेगरी में डिवाइड किया है।

    ब्लू या पर्पल डाक सर्कल
    सनकेएन डार्क सर्कल्स
    एजिंग डार्क सर्कल्स
    टेंपरेरी डार्क सर्कल्स
    एलर्जी से होने वाले डार्क सर्कल
    पिगमेंटेड डार्क सर्कल

सही कंसीलर का उपयोग करें

आंखों के नीचे काले घेरों को छुपाने के लिए सही कंसीलर का चुनाव करना जरूरी है। इसके लिए कलर व्हील की कुछ बारीकियां समझनी होंगी। वैसे तो कलर व्हील एक बेसिक थिअरी है। अगर आपको कलर की समझ है तो सही कंसीलर का चुनाव करने में दिक्कत नहीं आएगी। डार्क सर्कल्स को कंसील करने में इसका उपयोग कैसे किया जाता है।

ज्यादातर कंसीलिंग पेलेट्स में आप लोगों ने कुछ मुख्य रंगों को देखा होगा। जैसे कि ऑरेंज, येलो, ग्रीन, पर्पल, रेड, और ब्लू। अगर आपके पास इस प्रकार की कंसीलिंग पैलेट है। तो आप अपने डार्क सर्कल्स के कलर के अनुसार उसको कंसील कर सकते हैं।

अगर आपके डार्क सर्कल्स का रंग हल्का भूरा है तो येलो कलर के कंसीलर से कंसील कर सकते हैं। हल्के भूरे रंग को येलो कलर बहुत ही आसानी से न्यूट्रलाइज कर देता है। और उसे इवन टोन तक ले आता है।

वही दूसरी ओर अगर डार्क सर्कल्स कुछ गहरे रंग के हों जिसका टोन ब्लैकिश या ग्रीनिश हो तो उसके लिए ऑरेंज कलर के कंसीलर का इस्तेमाल करना चाहिए। ज्यादातर इंडियन स्किन टोन में येलो और ऑरेंज कंसीलर से डार्क सर्कल कंसील हो जाते हैं, लेकिन अगर किसी वजह से चोट के कारण या किसी एलर्जी के चलते अंडर आई एरिया पर रेड या पीच कलर के निशान हों तो ग्रीन कलर के कंसीलर से कंसील करना ही बेहतर रहेगा।

कंसीलर खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

कंसीलर खरीदते वक्त ध्यान रखें कि वो कभी भी ऑयली या क्रीमी नहीं होना चाहिए। इस तरह का कंसीलर ज्यादा लंबे समय तक स्टे नहीं करेगा। इसलिए जहां तक हो सके मैट फिनिश का कंसीलर ही खरीदना चाहिए। कंसीलर आपको केक व लिक्विड फॉर्म में आसानी से मिल जाएंगे।

डार्क सर्कल को छुपाने के लिए हमेशा अच्छे ब्रांड का कंसीलर इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि वो सौ प्रतिशत कवरेज देते हैं। बता दें कि अंडर आई एरिया काफी नाजुक और पतला होता है। इसलिए जहां तक हो सके लाइट वेट कंसीलर का ही इस्तेमाल करें। फाउंडेशन भी मैट फिनिश और कवरेज देने वाला चुनें।

यूं लगाएं कंसीलर

डार्क सर्कल को छुपाने के लिए सबसे पहले आंखों को अच्छे से क्लीन करें, फिर त्वचा के अनुसार प्राइमर लगाएं। आप अपने डार्क सर्कल के अनुसार कंसीलर चुनें और फिर उसे अप्लाई करें। ब्यूटी ब्लेंडर की सहायता से कंसीलर को अच्छे से सेट करें।

अगर कंसीलर को ठीक से डिपॉजिट नहीं किया गया है तो वह बेस बनाते वक्त फैल जायेगा। इसके साथ यह ध्यान रखें कि जब भी अंडर आई एरिया को कैंसिल करें या उस पर बेस बनाएं तो आंखों को थोड़ा स्थिर रखें और एप्लीकेशन थोड़ा फास्ट करें। अब इस पर नेचुरल कलर का मैट फिनिश लिक्विड कंसीलर लगाएं।

कंसील करने के बाद त्वचा से मेल खाता बेस या फाउंडेशन लगाएं और फिर अच्छी तरह ब्लेंड करें। जब डार्क सर्कल बहुत गहरे हों तो ज्यादा फेयर फाउंडेशन लगाने से बचें। अब लूज पाउडर की सहायता से को बेस सेट करें। ऐसा करने से डार्क सर्कल अच्छे से छुप जाएंगे। एकदम नेशनल ग्लोइंग स्किन के साथ मर्ज हो जाएगा।

ध्यान रखें ये जरूरी बातें

आप चाहें तो आई मेकअप कैसा भी कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहें कि आंखों के नीचे फैलने वाला काजल ना लगाएं। अगर आप ऐसा करती हैं तो आपका मेकअप स्पॉइल हो सकता है। कोशिश करें काजल की जगह आप जेल लाइनर या वाटरप्रूफ लाइनर का प्रयोग करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Čerstvé tipy a triky pro každodenní život, kuchařství a užitečné články o zahradničení. Naučte se nové recepty, objevte nejlepší způsoby, jak udržet váš domov a zahradu v perfektním stavu a získat nejnovější informace o péči o rostliny. Buďte inspirací pro svůj každodenní život! Nemusíte volat manželovi: Jak rychle nainstalovat moskytiéru - Jak Jak se zbavit skvrn od čaje a kávy za 2 Jak poznat, že vám někdo lže: Nejlepší termíny pro sázení červené řepy podle lunárního Jak jednoduše Bílé skvrny na jahodách: Nejsou to semínka, jak si Pravda o zabíjení velryb v SSSR: Tajemství : "Jaké potraviny je nejlepší Polévka s taveným sýrem: Děti budou prosit Jak odstranit Ničivé slova: Psycholog Co dělat, když hortenzie nekvetou: Nebezpečí uložení věcí mrtvých: Energie smrti 5 levných přírodních Zahradník učí, jak Jak radiace změnila ptáky 5 hlavních zdravotních přínosů malin: posiluje Vzdušné Velikonoce: recept Dokonalé maso za 12 minut: Recept na každodenní přípravu Jak zachovat zeleninu čerstvou několik měsíců: nezbytné postupy Čtyři znaky spojení bez lásky: jak poznat, že Jak vypěstovat domácí jahody ve květináči: návod k Jak správně naředit sušené mléko a začít Tipy a triky pro efektivní vaření, zahradničení a životní styl. Objevte nejnovější recepty, závady a zdravé nápady pro vaše každodenní životní potřeby. Buďte inspirací pro své okolí a naučte se nové triky, jak udržovat zahradu plnou zeleniny a ovoce.