आपकी त्वचा से दाग-धब्बे भी हो जाएंगे छूमंतर घरेलू चीजों

आपकी त्वचा टैनिंग की वजह से हमेशा काली और मुरझाई हुई नजर आती है तो एक बार इन घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं। त्वचा की रंगत निखारने के साथ-साथ ये इंग्रेडिएंट्स दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद कर सकते हैं। वहीं आप चाहें तो गोरी और ग्लोइंग त्वचा के लिए इन नुस्खों को रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं।
कई बार हम अपनी नेचुरल स्किन टोन से वाकिफ नहीं होते। ऐसा इसलिए क्योंकि टैनिंग या फिर डेड स्किन हमारी नेचुरल कलर को ढक देती हैं। कई महिलाएं इससे निजात पाने के लिए केमिकल युक्त या फिर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। जबकि आप चाहें तो घरेलू चीजों से भी चेहरे की रंगत निखार सकती हैं।
गोरी और बेदाग त्वचा हमेशा से महिलाओं को आकर्षित करती हैं। वह चाहती हैं कि उनकी भी त्वचा ऐसी ही रहे। वहीं रंगत निखारने के लिए कई ऐसी घरेलू चीजें हैं, जिसे ट्राई किया जा सकता है। स्किन टाइप के अनुसार, इन चीजों को ट्राई करने से आपको फर्क कुछ ही दिनों में नजर आने लगेगा। वहीं कई महिलाएं इन घरेलू चीजों का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए अलग-अलग तरीके करती रहती हैं।
इसमें मौजूद गुण बिना किसी साइड इफेक्ट के त्वचा को फायदा पहुंचाता है। यही नहीं कई महिलाएं इससे फेशियल भी करती हैं। निखार बढ़ाना हो या फिर दाग-धब्बे हटाना हो, हर किसी के लिए ये नुस्खे बेस्ट साबित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गोरी त्वचा के लिए किन-किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
संतरा पाउडर में मिक्स करें कच्चा दूध
एक्सफोलिएट या फिर फेस पैक दोनों के लिए संतरे का छिलका इस्तेमाल किया जा सकता है। गोरी त्वचा के लिए पहले संतरे के छिलके का पाउडर लें और उसमें कच्चा दूध मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद जब यह हल्का गीला हो तो उसे सर्कुलर मोशन में रब करते हुए छुड़ाएं। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। यह तरीका 2 दिन बीच कर जरूर ट्राई करें।
एलोवेरा में मिक्स कर लगाएं आंवला जूस
आंवला और एलोवेरा दोनों ही त्वचा के लिए चमत्कारी इंग्रेडिएंट्स बताया गया है। यह टैनिंग हटाने के बाद स्किन को एक ग्लो देने का काम करता है। गर्मियों में यह दोनों ही इंग्रेडिएंट्स आप चाहे तो रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच आंवला जूस में एक चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स करें और इसे अपने फेस पर लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद चेहरा धो लें। आप चाहें तो रोजाना नहाने से पहले इस फेस पैक को अप्लाई कर सकती हैं।
दही और शहद का मिश्रण
अगर स्किन ऑयली है तो दही और शहद का मिश्रण आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। इन दोनों के मिश्रण को अपने फेस पर अप्लाई करें और 4 मिनट तक सर्कुलर मोशन रब करते हुए मसाज करें। इसके बाद 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 14 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। आप चाहें तो यह तरीका रोजाना ट्राई कर सकते हैं।
आलू के रस का इस्तेमाल
आलू का रस बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी डार्क स्किन को लाइट करने का काम करता है। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है और इसमें मौजूद ब्लीचिंग एजेंट डेड स्किन को हटाकर त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है। इसके लिए आलू का रस निकाल लें और थोड़ा स्टार्च रहने दें। अब इसे अपने फेस पर लगाएं और थोड़ी देर मसाज करें। मसाज करने के बाद 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। 2 दिन बीच कर ये ट्रिक जरूर आजमाएं।