भोपालमध्य प्रदेश

बीमार पिता को ठेले पर अस्पताल ले गया 6 साल का बच्चा

भोपाल| छह साल का बच्चा बीमार पिता को ठेले पर लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा। यह मामला शनिवार को तब सामने आया, जब कुछ लोगों ने लड़के को उसकी मां के साथ ठेले को धकेलते देखा, यह घटना सिंगरौली जिले के बलियारी कस्बे की है। पीड़ित परिवार एक घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस का इंतजार करता रहा, लेकिन वाहन के आने में देरी के कारण बच्चे को अपने पिता को ठेले पर अस्पताल ले जाना पड़ा।

टी-शर्ट और नीली डेनिम पहने एक लड़का गाड़ी की गति को नियंत्रित करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। वह तीन किलोमीटर तक ठेला लेकर गया। उसकी मां भी ठेले को धक्का दे रही थी।

घटना सोशल मीडिया पर आने के बाद सिंगरौली जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार शाम को मामले की जांच के आदेश दिए, सिंगरौली के अतिरिक्त कलेक्टर डी.पी. बर्मन ने प्रेस से कहा,''पता चला है कि एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीज को उसकी पत्नी और मासूम बेटे को ठेले पर लेकर अस्पताल ले जाना पड़ा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारणों का पता लगाया जाए।''

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy a triky pro všechny vaše každodenní potřeby! Najděte všechny recepty, lifestylové nápady a užitečné články o zahradničení na našem webu. Učte se, jak využít všechny suroviny ve vaší kuchyni a získat perfektní výsledky každý den. Buďte inspirací pro své blízké a začněte žít zdravěji a šťastněji ještě dnes! Nečekaný nápoj číslo 1 pro ochranu zdraví Návod č. 1, jak se zbavit "mozkové mlhy": tady Jak zlepšit vaši kuchyni: 5 jednoduchých triků pro zvýšení chuti vašich jídel" "5 nejlepších lifestylových triků pro každodenní použití" "Zahradničení pro začátečníky: Jak začít s vlastní zahradou" "10 rychlých a snadných receptů na domácí zakysanou smetanu pro perfektní chuť