भोपालमध्य प्रदेश

आजादी का अमृत महोत्सव की धूम: पोस्ट ऑफिस में CM ने फहराया तिरंगा

भोपाल
आजादी के अमृत महोत्सव के बीच आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आगाज हो गया है। कश्मीर से कन्याकुमारी और केरल के कच्छ तक तिरंगा लहराता, फहरता और लगता नजर आ रहा है। कहीं रैली में तो कहीं छतों और संस्थानों की इमारतों पर। यह कैंपेन 13 से 15 अगस्त, 2022 तक चलेगा।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अभियान के तहत शनिवार को अपने कार्यालय में तिरंगा फहराया। साथ ही तिरंगा फहराने की अलग अलग फोटोज से जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत तिरंगा फहरा रहे हैं।

साथ ही लिखा कि ‘स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएं। हर घर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रीय स्वाभिमाना जगाएं। इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी तिरंगा की डीपी लगाई थी। भागवत ने अपना प्रोफाइल फोटो भी बदलकर तिरंगा लगाया है। इस तरह संघ नेताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के नरेंद्र मोदी के आह्वान के बीच इस अभियान में सहभागिता की अपील की है। आज ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

 धार्मिक नगरियों में राष्टÑप्रेम का जयघोष
जिन नगरों में सुबह से धार्मिक जयघोष गूंजते थे, वहां आज सुबह से ही राष्टÑप्रेम के जयघोष गूंज रहे हैं। बद्रीनाथ धाम के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ों की संख्या में तिरंगा झंडे लहराते नजर आए। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने तिरंगा रैली निकाली। वहीं बनारसत की गलियों में तिरंगा यात्राएं सुबह से निकाली जा रही हैं। वहीं महाराष्ट्र के ठाणे में स्वतंत्रता दिवस से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा गौरव पदयात्रा निकाली।

भोपाल में आजादी के गवाह
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के जुमेराती स्थित पोस्ट आॅफिस में तिरंगा फहराया। इस मौके पर सीएम शिवराज ने कहा तिरंगा हमारे देश का गौरव है। आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को हर घर तिरंगा फहरानेका अह्वान किया है। यह देशभक्ति की भावना के प्रकृतिकरण का त्यौहार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांव हर कस्बे, हर शहर और हर वर्ग का व्यक्ति अपने घरों में तिरंगा लहराने का संकल्प ले। उन्होंने अपील की है कि अपने घर और प्रतिष्ठान, निजी व सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया जाए।

जैत जाने का कार्यक्रम स्थगित
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने घर जाकर भी तिरंगा फहराना चाहते थे। लेकिन उनका जैत जाने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। जैत में मुख्यमंत्री निवास पर उनके परिवारजन तिरंगा फहराएंगे।

क्यों विशेष है भोपाल का पोस्ट आॅफिस
15 अगस्त 1947 में देश के आजाद होने के बाद भी भोपाल को आजादी नहीं मिली थी। यहां नबावी शासन होने के कारण अधिकतर बड़ी इमारतें व महल भोपाल स्टेट की थीं। जिसका केंद्र के नाम पर सिर्फ एक मुख्य पोस्ट आॅफिस जुमेराती में था। इसी पर पहली बार आजादी का तिरंगा फहराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button