मध्य प्रदेश

बड़वानी के सात नगरीय निकायों में से छह में भाजपा के बने अध्यक्ष

भोपाल ।  मध्‍य प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में हुए चुनाव के बाद बुधवार को बड़वानी जिले में पार्षदों के माध्यम से अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। सात नगरीय निकायों में से छह में भाजपा और एक में कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। छह उपाध्यक्ष भी भाजपा के बने। पार्टी को मिली इस जीत को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी नेतृत्व और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति विश्वास बताया। अन्य निकायों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव भी इसी सप्ताह होगा। प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव इस बार अप्रत्यक्ष प्रणाली यानी पार्षदों के माध्यम से कराया गया है। बड़वानी जिले की सेंधवा नगर पालिका में बसंती यादव, बडवानी नगर पालिका में अश्विनी सिंह चौहान, राजपुर नगर परिषद में सीता अग्रवाल, अंजड नगर परिषद में मांगीलाल मुकाती, पानसेमल नगर परिषद में शैलेन्द्र रमेश भंडारकर और खेतिया नगर परिषद में दशरथ आनंदा निकुंम अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। केवल पलसूद नगर परिषद में कांग्रेस की मसरा बाई अध्यक्ष चुनी गई हैं। इसी तरह अंजड नगर परिषद में उपाध्यक्ष निर्दलीय वसंती पिपलिया चुनी गई हैं। अन्य निकायों में उपाध्यक्ष भी भाजपा के ही चुने गए हैं। खंडवा, धार, गुना और अनूपपुर के 12 निकायों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव नौ से 13 फरवरी के बीच कराया जाएगा।बड़वानी जिले के निकायों के परिणाम को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से दो-दो, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग से एक-एक अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने सभी निर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्षों से कहा कि अपने नगर व कस्बे में जन समस्याओं के निराकरण में प्रतिबद्धता से काम करें और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ निकायों को दिलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controlliamo il telefono prima ancora del caffè, ma pochi pensano a quanto sia semplice raccontare passioni e idee online. Un blog personale può diventare uno spazio davvero tuo: vale la pena approfondire l'argomento. La bilancia svela il potere della bacca Da fuori, un blog personale sembra quasi un diario aperto, ma dietro ogni post c'è una scelta. Basta poco per dargli una voce riconoscibile e far tornare chi legge.