मध्य प्रदेश

पार्लर संचालिका से गैंगरेप को लेकर तीन पर केस दर्ज

इंदौर
पार्लर संचालिका के साथ गैंगरेप को लेकर खजराना पुलिस ने गैंगस्टर सलमान लाला सहित दो अन्य आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। खजराना क्षेत्र में रहने वाली पार्लर संचालिका का आरोप है कि आरोपितों ने दो महीने पहले धमकाया और दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपितों ने ब्लैकमेल कर डेढ़ लाख रुपये भी ले लिए। सलमान को पुलिस तलाश रही है। उधर एमआइजी पुलिस को भी सलमान की डकैती और गोलीबारी मामलों में तलाश है।

एसीपी जयंत राठौर के मुताबिक महिला का खजराना क्षेत्र में पार्लर है। दो महीने पहले महिला को सलमान लाला ने फोन कर मयूर अस्पताल के पास खाली मैदान में बुलाया। कार में तीन लोग आए, जिसमें सलमान, इसरार गफ्फार व एक अन्य व्यक्ति शामिल था। तीनों ने चाकू की नोंक पर महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में सवा लाख रुपये ले लिए। तीनों आरोपित के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आदतन अपराधी सलमान के खिलाफ गुंडागर्दी-मारपीट सहित कई मामले विजय नगर, एलआइजी, खजराना थाने में दर्ज है। लड़कियों की गैंग चलाने के अलावा सलमान संभ्रांत परिवारों के लड़कों को ब्लैकमेल भी करता है।

संचालिका भी गिरोह का हिस्सा

दो दिन पहले खजराना पुलिस ने एमजीएम कालेज के एक डाक्टर की शिकायत पर पांच आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक डाक्टर ने ब्लैकमेलिंग करना बताया था। शिकायत में डाक्टर दो महिलाओं के संपर्क में था। बीते दिनों एक महिला से फोन पर बातचीत के बाद रिंग रोड पर मिलने बुलाया। यहां से डाक्टर और महिला एक फ्लैट में गए। वहां पहुंचते ही तीन लड़के शुभम, सोनू और सोहेल आ गए। तीनों लड़कों ने डाक्टर का वीडियो बनाया। घड़ी, मोबाइल और कार लेकर चले गए। बाद में दस लाख रुपये मांगने लगे। पुलिस ने तीनों लड़के और दोनों महिला पर प्रकरण दर्ज कर लिया। इस गिरोह के तार पार्लर संचालिका से भी जुड़े हैं। पुलिस के मुताबिक पार्लर संचालिका पहले से सलमान को जानती थी। कई बार उससे फोन पर बातचीत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se jeseni zrak ohladi, mi zadišijo jedi iz pečice, pripravljene iz preprostih sezonskih sestavin. Njihov okus in hranilnost sta vredna podrobnejše pozornosti. Boljše kot kuhanje ali pečenje: cvetačne palačinke Na prvi pogled je priprava takšnih jedi videti skoraj preprosta, a prav majhne podrobnosti naredijo veliko razliko. Izberite sveže sestavine, dodajte malo domišljije in uživajte v vsakem grižljaju.