भोपालमध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री चौहान ने दी नव नियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्ष को बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विभिन्न उपक्रमों में नव नियुक्त सभी अध्यक्षों, उपाध्यक्षों को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी नव नियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रदेश की प्रगति के लिए गतिशील भूमिका निभाएँ। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिए सभी मिलकर कार्य करें।
उल्लेखनीय है कि आज राज्य शासन ने विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों (निगमों) में अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।