भोपालमध्य प्रदेश

“चित्र भारती राष्ट्रीय लघु फिल्मोत्सव-2022 के एप का लोकार्पण 19 को

भोपाल

भारतीय चित्र साधना के प्रतिष्ठित "चित्र भारती राष्ट्रीय लघु फिल्मोत्सव-2022 (सीबीएफएफ-2022)'' का आयोजन 18 से 20 फरवरी, 2022 की अवधि में भोपाल में किया जा रहा है। इस सन्दर्भ में भारत भवन में रविवार 19 दिसम्बर को सुबह 11:30 बजे फिल्म फेस्टिवल से जुड़े एप का लोकार्पण किया जायेगा। "भारतीय सिनेमा, इन्टरनेट, ओटीटी–भविष्य की दिशा'' विषय पर परिसंवाद भी होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग और प्रमुख सचिव संस्कृति, पर्यटन एवं जनसंपर्क शिवशेखर शुक्ला होंगे। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार प्रखर श्रीवास्तव और विशिष्ट अतिथि फिल्म अभिनेता पवन मल्होत्रा रहेंगे। अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष दिलीप सूर्यवंशी करेंगे।

एप निर्माता चाणक्य शुक्ला ने बताया कि चित्र भारती राष्ट्रीय लघु फिल्म उत्सव का यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध रहेगा। एप एंड्राइड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम वाले मोबाइल फोन पर उपयोग किया जा सकेगा। फिल्म फेस्टिवल से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी एप पर उपलब्ध रहेगी। साथ ही जो लोग इस आयोजन से जुड़ना चाहते हैं, वे भी एप के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।

फिल्मोत्सव आयोजन समिति के उपाध्यक्ष लाजपत आहूजा ने बताया कि भारतीय चित्र साधना के राष्ट्रीय लघु फिल्म उत्सव का यह चौथा संस्करण है। सांस्कृतिक राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित भोपाल में इस तीन दिवसीय फिल्मोत्सव में देशभर से प्रख्यात फिल्मकार एवं कलाकार जुटेंगे, जो फिल्म निर्माण के क्षेत्र में आ रही नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में फिल्मों को पुरस्कृत भी किया जायेगा। कैंपस और स्वतंत्र फिल्म निर्माता, दोनों ही श्रेणियों में बड़ी संख्या में प्रविष्टियाँ आई हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय चित्र साधना फिल्म क्षेत्र में भारतीय विचार के लिए कार्य करने वाली समर्पित संस्था है। संस्था प्रति दो वर्ष में राष्ट्रीय स्तर पर ‘चित्र भारती फिल्मोत्सव’ करती है। वर्षभर विविध प्रकार की गतिविधियाँ एवं स्थानीय स्तर पर फिल्म समीक्षा, फिल्म प्रदर्शन, विमर्श, प्रशिक्षण एवं लघु फिल्म फेस्टिवल के आयोजन संस्था द्वारा किये जाते हैं।

चित्र भारती फिल्म फेस्टिवल की यात्रा

आहूजा ने बताया कि मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बात है कि सीबीएफएफ छह साल के अंतराल के बाद प्रदेश में लौट रहा है। चित्र भारती के इस प्रतिष्ठित फिल्मोत्सव की शुरुआत ही मध्यप्रदेश की भूमि से हुई है। पहली बार वर्ष 2016 में राज्य के बहु-सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केंद्र इंदौर में फिल्मोत्सव किया गया था। इसमें राजपाल यादव, मनोज तिवारी, मधुर भंडारकर, के.वी. विजयेंद्र प्रसाद जैसी हस्तियों ने प्रतिभागियों और दर्शकों के साथ अपने अनुभव साझा किए थे। दूसरा चित्र भारती फिल्मोत्सव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2018 में हुआ। सीबीएफएफ-2020 कर्णावती, गुजरात में हुआ, जिसमें अन्य दिग्गजों के साथ सुभाष घई और अब्बास-मस्तान जैसे प्रख्यात फिल्म निर्देशकों की भी मास्टर क्लास थी।

मध्यप्रदेश में बनेगा फिल्म-निर्माण का वातावरण

आयोजन समिति के सचिव अमिताभ सोनी ने बताया कि चित्र भारती के इस आयोजन से भोपाल और समूचे मध्यप्रदेश में फिल्म-निर्माण का वातावरण बनेगा। फिल्म निर्माण के लिए मध्यप्रदेश सबसे अच्छे शहरों में से एक है। इस फिल्मोत्सव से मध्यप्रदेश के युवाओं को अवसर, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिसंवाद में इस बात पर चर्चा होगी कि भारतीय सिनेमा की भविष्य की दिशा क्या होनी चाहिए। फिल्म उत्सव को लेकर जोर-शोर से तैयारियाँ चल रही हैं। उन्होंने कहा कि फिल्मोत्सव को समाज तक ले जाने में मीडिया का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 18-20 फरवरी को आयोजित फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए भारतीय सिनेमा के चर्चित चेहरे भोपाल आ रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skvelé tipy a triky pre zlepšenie vášho každodenného života, šikovné kuchárske recepty a užitočné články o záhradkárstve - to všetko nájdete na našom webe. Nechajte sa inšpirovať a objavujte nové spôsoby, ako si uľahčiť život a využiť svoj čas efektívne. Sledujte nás a získajte užitočné rady pre každý deň! Vyhľadajte chytrého mačku medzi sovami rýchlo: Varovanie: Navštíviť kostol na cirkevný Rýchly test na zistenie Hľadanie osoby: komplexná optická ilúzia, ktorú musíte spozať do 5 Hľadanie chýb s Hľadanie skrytých Kde je chyba v parku: rýchly IQ test Ako nájsť chybu na obrázku za menej ako 30 Objavte najlepšie tipy a triky pre zlepšenie vášho každodenného života! Užitočné rady pre varenie, domáce remeslá a záhradkárske nápady vám pomôžu starať sa o svoj domov a záhradu s ľahkosťou. Čítajte naše články a získajte užitočné informácie pre vaše každodenné potreby.