भोपालमध्य प्रदेश

विवाहिता बहन के रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर दो साल तक बनाया हवस का शिकार 

भोपाल।  बागसेवनिया थाना इलाके मे युवती को उसकी विवाहिता बहन के रिश्तेदार युवक द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है, आरोपी ने करीब दो साल तक उसका दैहिक शोषण किया और बीते दिनो उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। जानकारी के अनुसार इलाके मे किराये से रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत मे बताया कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसकी बड़ी बहन की शादी के बाद युवती की पहचान बहन के ससुराल पक्ष के रिश्तेदार पुष्प कुमार नाम के युवक से हो गई थी। युवती और आरोपी पहले बैतूल में रहते थे। नौकरी लगने से साल 2020 में पीड़ीता भोपाल आ गई थी। आरोपी का उनके घर भी आता-जाना था। जल्द ही उनकी पहचान प्रेम प्रसंग मे बदल गई। आरोप है कि सितंबर-2020 में पुष्प कुमार उससे मिलने भोपाल आया और उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। इसके बाद आरोपी उसे जल्द ही शादी का झांसा देकर लगातार उसका दैहिक शोषण करने लगा। आखरी बार युवक ने अक्टूबर 2022 में साकेत नगर की एक होटल में ले जाकर युवती के साथ ज्यादती की थी। बीते दिनो आरोपी का व्यवहार पीड़िता के प्रति बदलने लगा और उसने युवती से दुरिया बनानी शुरु कर दी। उसका बदला बर्ताव देख युवती ने उसपर शादी करने का दबाव डाला तो आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने जाकर मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला कायम कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Hádanka pro ty, „Která žena nese více vody? Minutová Jaký je rozdíl mezi těmito dvěma muži? Žena může ochutnat všechna slova, které jméno je Záhada Důvtipu: Najděte osobu, která tichounce opustila místnost na obrázku Rychlý IQ test: Najděte sklenici, do které barman nenalil Ohromující hádanka číslo 24: Najdou jen Záhada pro