मध्य प्रदेशसीहोर

मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के 52 मोबाइल पकड़े

जिले के सभी थाना क्षेत्रों से लगातार चोरी हो रहे थे मोबाइल, पुलिस ने चलाया था अभियान

सीहोर। जिलेभर से चोरी हो रहे मोबाइल को लेकर पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के तहत पुलिस ने करीब 7 लाख रूपए मूल्य के 52 मोबाइल जप्त कर मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोरी हुए मोबाइलों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने लोगोें को उनकेे मोबाइल सौंपे।
मोबाइल चोर गिरोेह द्वारा जिलेभर से लगातार मोबाइल चोरी किए जा रहे हैं। ये मोबाइल ज्यादातर भीड़भाड़ इलाकों, बाजारों में खरीददारी करने आने वाले लोगों के चुराए जा रहे हैं। चोरी होने के बाद थानों में लोगों द्वारा इनकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा रही है। लगातार चोरी हो रहे मोेबाइलों को लेकर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने जिले के सभी थानों को निर्देेश दिए थे। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव के मार्गदर्शन में गुम मोबाइलों की पतारसी हेतु अभियान चलाया गया। इसके लिए इलेक्ट्रिनिक सर्विलेंस टीम एवं थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइलों की पतारसी हेतु तैनात किया गया। टीमों द्वारा लगातार सर्चिंग अभियान चलाकर मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया एवं इनके पास से लगभग सात लाख रूपए मूल्य के एनडाइड 52 मोबाइल भी जप्त किए गए।
लोगों कोे सौंपे गए उनके मोबाइल-
मोबाइल चोर गिरोह द्वारा चुराए गए मोबाइलों में से ज्यादातर मोबाइल लोगोें ने किश्तों में खरीदे थे। इन्हें पाकर वे बेहद खुश भी हैं। दरअसल पुलिस द्वारा बरामद किए गए 52 मोबाइलों में से 12 मोबाइल थाना कोतवाली, मंडी एवं आष्टा पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं। इन मोबाइलों को गुरूवार को पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव की उपस्थिति में पुलिस नियंत्रण कक्ष सीहोर में आवेदकों को लौटाए गए। आवेदकों को अपना गुम मोबाइल मिलने पर काफी प्रसन्नता हुई, जिनके द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। एक आवेदक ने यह भी कहा कि साहब मोबाइल किस्तों पर खरीदा था, एक माह बाद वह गुम गया और उसकी किस्त में अभी भी भर रहा हूं। मोबाइल मिलने से मुझे बहुत खुशी हुई है। मैं पुलिस का बहुत आभारी हूं।
इनका कहना है-
मोबाइल सहित अन्य चोरियोें के आरोपियों को खोजने के लिए निर्देशित किया गया था। हमारी टीम लगातार चोरों को खोजने में जुटी हुई है। इस तरह की कार्रवाई लगातारी जारी रहेगी।
– मयंक अवस्थी, पुलिस अधीक्षक, जिला सीहोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controlliamo il telefono, ma raramente pensiamo a come raccontiamo la nostra vita online. Vale la pena approfondire il tema. scegliere la banana senza pensarci L'errore comune: sembra innocuo: tre oggetti da evitare alzandosi si avverte un capogiro Quando arriva l'autunno, salva i pomodori sembra uno spuntino ma cosa cambia La febbre svela il nuovo virus cinese Come tra penna e taccuino o note sul telefono, anche un blog nasce dal modo in cui raccogli idee e momenti.