मध्य प्रदेश

14 अगस्त को अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे

 इंदौर
हर घर तिरंगा अभियान के लिए शहर के व्यापारिक और औद्योगिक संगठन उत्साह से आगे आ रहे हैं। अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए हर संगठन किसी न किसी रूप में अभियान में सहभागी बनने जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव पर 11 अगस्त से शुरू होने वाले अभियान में शहर के हर होटल और रेस्त्रां में राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाएंगे। साथ ही वहां सेल्फी पाइंट भी बनाए जाएंगे। शहर में दूध बांटने वाले सभी दूध विक्रेता अपने दोपहिया और चार पहिया वाहन पर भी राष्ट्रीय ध्वज लगाकर चलेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त की रात आठ बजे लोग अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर दीपोत्सव भी मनाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी को लेकर रवींद्र नाट्यगृह में आयोजित बैठक में व्यापारिक और औद्याोगिक संगठनों ने अपने-अपने संकल्प व्यक्त किए। प्रशासन द्वारा बुलाई गई बैठक में आइडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, कलेक्टर मनीषसिंह, निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, मधु वर्मा, सुदर्शन गुप्ता सहित अपर कलेक्टर पवन जैन, अभय बेड़ेकर आदि मौजूद थे।

इंदौर होटेलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमीत सूरी ने कहा कि होटलों में सर्वश्रेष्ठ सेल्फी पाइंट बनाने पर पुरस्कार भी रखे जाएंगे। इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला ने कहा कि दूध संघ की ओर से भी झंडे बांटे जाएंगे। सुदामा नगर और छावनी चौराहे पर कार्यक्रम किए जाएंगे। एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद डफरिया ने कहा कि सांवेर रोड और पोलोग्राउंड औद्योगिक क्षेत्र में हर औद्योगिक इकाई में और उद्यमियों के घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा जाएंगे। इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों को भी मुफ्त में झंडे दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quando rientri a casa tardi e vuoi una cena saporita senza complicarla, una buona ricetta fa la differenza. I piatti di MEAT TO mostrano come scegliere tagli, cotture e contorni: vale la pena approfondire. come dicono gli amici, lessare o arrostire, insalata pronta in anticipo Quasi tutti commettono lo stesso errore: scelgono il taglio senza pensare alla cottura. Nelle ricette di MEAT TO, invece, ogni dettaglio valorizza il sapore e rende il piatto davvero equilibrato.