भोपालमध्य प्रदेश

ऑपरेशन प्रहार: नशे के खिलाफ एक्शन मोड में विदिशा SP मोनिका शुक्ला

भोपाल
विदिशा एसपी मोनिका शुक्ला नशे के खिलाफ एक्शन मोड में हैं। उन्होंने आॅपरेशन प्रहार के जरिए उन्होंने विगत कुछ ही दिनों में सात सप्लायर्स को जिला बदर कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आॅपरेशन प्रहार भी शुरू कर दिया है। जिसमें शहर के लोग भी अब पुलिस की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।

विदिशा जिले में पिछले दिनों शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में एविल इंजेक्शन से लेकर स्मैक और ब्राउनशुगर के नशे की चपेट में तेजी से युवा आ रहे थे। विदिशा शहर से लेकर गंजबासौदा, सिरोंज और लटेरी नशे के केंद्र बन गए थे। जिले में नशे का कारोबार बढ़ने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई बार यहां के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक और तत्कालीन कलेक्टर से नाराज भी हो चुके थे। हाल ही में मुख्यमंत्री विदिशा जिले के दौरे पर थे, इस दौरान उन्होंने यहां पर अफसरों को निर्देश दिए थे कि नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सीएम के निर्देश के बाद यहां पर नशे के कारोबार करने वालों की शामत आ गई। एसपी मोनिका शुक्ला ने एक महीने के भीतर ही इतनी तेजी से नशे के खिलाफ मुहिम चलाई और 23 प्रकरण बनाएं। इसमें से एक दर्जन प्रकरण स्मैक के और 11 प्रकरण गांजे थे। इसमें से सात आरोपियों को जिला बदर किया गया। इसमें यह भी पाया गया कि विदिशा में राजस्थान और गुना जिले से नशे की सप्ताई की करने भी लोग आते हैं। पुलिस ने ऐसे तीन लोगों को भी पकड़ा है।

नशे के खिलाफ आम लोगों को भी जोड़ने का प्लान तैयार किया गया। इसके चलते यहां पर आॅपरेशन प्रहार शुरू किया गया। इसमें पुलिस ने एक मोबाइल नंबर जारी किया है। पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला सोशल मीडिया पर स्वयं इस नंबर का प्रचार-प्रसार कर रही है। साथ ही यह भी भरोसा दिला रही है कि नेश के कारोबारियों के खिलाफ सूचना देने वाले के नाम-पता गुप्त रखा जाएगा।

 इस आॅपरेशन के तहत जिले के प्रॉमिनेंट पर्सनालिटीस के वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। वहीं स्कूल और कॉलेज में भी नशे के खिलाफ कार्यशालाएं और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन करने का भी प्लान हैं।

इस आॅपरेशन में जिले में ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां पर नशे का सप्लाई या नशा करने वाले आते हैं। ऐसे स्थानों को रेड पाइंट बनाया गया है। जहां थाने की मोबाइल और महिला डेस्क, डायल 100 की लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zahoj duši a Jak vznikly názvy dnů v týdnu: odpověď učitele Jak udělat záchodovou mísi oslnivě bílou po jedné Rebus pro Jak rychle odstranit lepidlo ze samolepky