भोपालमध्य प्रदेश

PHQ : सभी को जारी हुए निर्देश जनवरी में रिक्त पदों को भरने की कवायद

भोपाल
पुलिस में खाली पदों पर कार्यवाहक पदोन्नति देने के लिए एक बार फिर से कवायद शुरू हो गई है। इसके चलते पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से खाली पदों की जानकारी इसी महीने तलब कर ली है। इसके साथ ही इस साल के अंत तक खाली होने वाले पदों की भी जानकारी मांगी गई है। इतना ही नहीं खाली पदों के अलावा 25 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ोतरी की भी डिटेल्स पुलिस मुख्यालय ने मांगी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में सभी पुलिस ईकाईयों को पत्र लिखा है। पत्र पुलिस मुख्यालय की प्रशासन शाखा से लिखा गया है। जिसमें उच्च पदों पर कार्यवाहक प्रभार दिए जाने के लिए यह पूरी कवायद की जा रही है। इसमें सभी ईकाईयों को पत्र लिखकर जानकारी अपडेट करने को कहा गया है। यह जानकारी जनवरी में खाली हुए पदों की दी जाने को कहा है और इसके बाद जुलाई में वर्ष 2022 अंत तक रिक्त होने वाले पदों की जानकारी एवं 25 प्रतिशत अतिरिक्त बढ़ोतरी के साथ जानकारी पुलिस मुख्यालय को भेजने का लिखा गया है।

पिछले साल पुलिस मुख्यालय ने उच्चतर पदों के लिए कार्यवाहक पदोन्नति दी थी। इसमें आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक तक को कार्यवाहक पदोन्नति दी गई थी। इसमें उन पुलिस जवानों और अफसरों को भी कार्यवाहक पदोन्नति मिल गई, जिनकी विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण लंबित थे। इसके साथ ही कई की वार्षिक गोपनीय चरित्रावली भी नहीं मिल सकी थी। ऐसे सभी जवानों और अफसरों को कार्यवाहक पदोन्नति रोक दी गई थी। इसके चलते पिछले साल भी पूरे पद नहीं भर सके थे। अब इस साल यह कवायद की जा रही है कि रिक्त पदों को भर दिया जाए।  इसलिए सभी ईकाईयों को अभी से सभी की विभागीय जांच, आपराधिक प्रकरण सहित वार्षिक गोपनीय चरित्रावली की जानकारी जुटा ली जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button