भोपालमध्य प्रदेश

RTO एजेंट ने किया सुसाइड, दीवार पर लिखा- मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी और उसके मां-बाप..

छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में एक व्यक्ति ने पत्नी से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। बतौर आरटीओ एजेंट के रूप में काम करने वाले संतोषीमाता वार्ड निवासी सोनू उर्फ उमेश लखन ठाकुर (38) ने अपने घर के उपरी मंजिल पर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक वह दोपहर को ससुराल से लौटा था और अपने कमरे में चला गया। रात में जब सोनू नीचे नहीं आया, तो उसके पिता ऊपर कमरे में गए। उसने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद सोनू के पिताजी ने दरवाजा तोड़कर देखा तो है वह पंखे पर लटका हुआ था।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस संबध में थाना प्रभारी ने बताया कि हमने मर्ग इंटिमेशन कायम कर लिया है। आगे विवेचना जारी है। पुलिस ने बताया कि सोनू और उसकी पत्नी में कुछ माह से अनबन चल रही थी इसलिए वह अपने मायके छिंदवाडा गई थी। सोनू का चार साल का पुत्र भी वर्तमान में छिंदवाड़ा में है।

ससुराल पक्ष से चल रहे वाद विवाद के चलते इन दिनों सोनू काफी दबाव में था। प्रथम दृष्ट्या यह प्रतीत होता है कि सोनू इस दबाव को झेल नहीं पाया और उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या की। सोनू ने आत्महत्या के पूर्व अपने कमरे की दीवार पर ‘‘ मेरी मौत की वजह पत्नी अनुराधा, उसके मां-बाप, मौसी और मौसा है, परेशान होकर मैं मर रहा हूं..  ऐसा सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kde se schovává kočka: Jak připravit Brambory bez klíčků: jak zabránit klíčení v Kdo přišel s názvem Lvov a jak Tajemná zbraň v domácnosti: 4 osvědčené způsoby, jak zachránit těsto na Velikonoce Ruská vlajka: skutečný