मध्य प्रदेश

भारत में बड़े हमले की फिराक में था सरफराज मेमन, 15 बार गया था चीन और हांगकांग 

इंदौर । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की गुप्त रिपोर्ट के आधार पर रविवार रात को सरफराज मेमन को हिरासत में ले लिया है। वह इंदौर के चंदन नगर का रहने वाला है। उस आरोप है कि वह चीन, पाकिस्तान और हांगकांग से आतंकी ट्रेनिंग लेकर आया है और भारत में बड़े हमले की फिराक में था। उससे अब मुंबई आतंकवाद विरोधी दस्ता पूछताछ करेगा। इससे पहले, एनआईए ने मुंबई पुलिस को ई-मेल भेजकर मेमन के प्रति सतर्क रहने को कहा था। एजेंसी ने उसका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट भी भेजा था। 
एजेंसी ने यह भी कहा कि मेमन भारत के लिए खतरनाक है। मुंबई एटीएस ने इंदौर के इंटेलिजेंस डीसीपी रजत सकलेचा को बताया कि सरफराज मेमन चंदन नगर के ग्रीन पार्क कालोनी के फातमा अपार्टमेंट में रहता है, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया। इसके बाद देर रात वह खुद थाने पहुंच गया। बताया जाता है कि मेमन अक्सर अलग-अलग देशों में जाया करता है। उसके कई राज्यों में ठिकाने होने की भी सूचना है। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी बहन की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी, जिसकी वजह से वह परेशान रहता था। 
व्यवसाय के सिलसिले में वह हांगकांग चला गया, जहां वह 12 साल तक रहा। बताया जाता है कि मेमन 2007 के आसपास इंदौर के खजराना में भी रहा। यहां मकान बेचने के बाद वह चंदन नगर आ गया। उसकी कुछ बातों पर संदेह है जिस वजह से मुंबई एटीएस को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पूछताछ में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक, वह 2020 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ट्विटर अकाउंट को हैक करने में भी शामिल रहा, जिस पर उसके खिलाफ गुजरात में मामला दर्ज किया गया था।
डीसीपी जोन-4 आरके सिंह और एडिशनल डीसीपी जोन-4 अभिनव विश्वकर्मा ने सरफराज से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह 15 बार चीन और हांगकांग गया है। उसके पासपोर्ट में भी इसका जिक्र है। वहीं, एनआइए की सूचना के बाद सरफराज को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस और इंटेलिजेंस की टीम उससे पूछताछ में जुटी हुई हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि मां के निधन के बाद सरफराज के पिता ने दूसरी शादी कर ली,  जिसकी वजह से वह और उसके दो भाई नाराज हैं। सभी अलग-अलग जगहों पर रहते हैं। सरफराज की मोबाइल की दुकान है। बताया जाता है कि वह विदेश से सस्ते दामों में मोबाइल खरीदकर यहां महंगे दामों पर बेचता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ontdek handige tips en trucs voor het dagelijks leven, heerlijke recepten en nuttige artikelen over tuinieren op onze website! Leer hoe je tijd en geld kunt besparen, smakelijke gerechten kunt bereiden en je groene vingers kunt ontwikkelen. Van praktische huishoudelijke tips tot heerlijke culinaire hoogstandjes, we hebben alles wat je nodig hebt om je leven gemakkelijker en lekkerder te maken. Bezoek ons nu en laat je inspireren! Waarom boekweit tot Waarom de maag zwaar is Ontdek handige tips en trucs voor het dagelijks leven, heerlijke recepten en nuttige artikelen over tuinieren op onze website. Leer hoe je je leven gemakkelijker kunt maken, geniet van nieuwe smaken in de keuken en ontdek alles over het verbouwen van je eigen groenten en fruit. Laat je inspireren en maak van elke dag een beetje beter met onze waardevolle content!