भोपालमध्य प्रदेश

प्रदेश सरकार नशामुक्त समाज के लिए जनजागरण अभियान चलाएगी

भोपाल
 पूर्ण शराबबंदी की मांग पर अड़ी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से गुरूवार को भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुलाकात की। दोनों के बीच हुई चर्चा में शिवराज ने उमा भारती को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार मध्य प्रदेश में जनप्रतिधियों के साथ मिलकर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए अभियान चलाएगी। खुद मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी एक टि्वट के माध्यम से दी। उमा भारती की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर बताया कि गुरूवार को पौधारोपण के पश्चात मेरी भेंट आदरणीय उमाश्री भारती जी के निवास पर उनसे हुई। शराबमुक्ति एवं नशामुक्ति के संबंध में उनकी सामाजिक चिंताएं हैं। शराबमुक्ति एवं नशामुक्ति के संबंध में आदरणीय दीदी की चिंता पर मैंने उनसे अनुरोध किया है कि मध्यप्रदेश में नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार, जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं के साथ जनजागरण अभियान चलाएगी।

उन्‍होंने कहा कि आदरणीय दीदी इस अभियान में सहयोग करें ऐसा अनुरोध मैंने उनसे किया है । हम सब मिलकर एक स्वस्थ, सबल समाज के निर्माण और नशामुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि उमा भारती ने कई दिन पहले प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर 14 जनवरी से आंदोलन चलाने की घोषणा की थी। कांग्रेस ने इसका समर्थन कर उमा भारती का साथ देने का एलान किया था।तब से ही शराबबंदी को लेकर प्रदेश की सियासत गर्म रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nejpozornější test inteligence: Najdou Nejlepší nápady na jemné rozdíly: tajné triky k odhalení v První dojem Rychlý muž Jen géniusův nalezení slov Pike a Moose Nejpozornější najdou velrybu mezi slony za Rychlý IQ test: Najdete cizího ptáka mezi pelikány za 7 Hádanka: Uhodněte zašifrované slovo Zajímavý optický Logická hádanka: Kdo ze tří osob je zločinec? Uhodněte Proč máji Afričané tma­vou Velmi zajímavá hádanka: Musíte Co je na obrázku špatně: Jen super pozorní lidé