भोपालमध्य प्रदेश

दो दिन पहले ही भागकर की थी शादी, छतरपुर में एक ही फंदे पर झूलता मिला प्रेमी जोड़े का शव

 छतरपुर

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र की है।

शादी से घर के लोग नहीं थे खुश
लवकुशनगर नगर के हलउआ मुहल्ले में रहने वाले 24 वर्षीय जीतू अनुरागी का उसी मुहल्ले में रहने वाली 22 वर्षीय युवती मनीषा राय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक मार्च को परिवार को बिना बताए भागकर शादी कर ली। जानकारी के अनुसार दोनों के परिवार के लोग इस शादी से खुश नहीं थे। इस बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच तनाव था। इसी के चलते दोनों परिवारों के बीच मारपीट हो गई और कई लोग घायल  हो गए।

गांव में फैल गई सनसनी
जब इस बात की जानकारी प्रेमी जोड़े को हुई तो दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। आज सुबह रनमऊ गांव में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी लगते ही गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। लवकुशनगर थाना प्रभारी का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kun personer med ørneblik 5 sekunder til gåden: Bogstavet Find en bogmærket bog på Et puslespil for de skarpe øjne og den opmærksomme: Alle trekanter kan kun findes Udfordring til folk med høj IQ: Find alle Julemanden Bevis din høje IQ ved at finde tallet 2025 Hvad ser du først: Den optiske illusion bestemmer, hvilken slags Super IQ-test: Find Kan du finde Synderen på