भोपालमध्य प्रदेश

पुर्तगाल मे नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख की ठगी करने वाले की तलाश जारी

भोपाल। पुर्तगाल मे नौकरी लगवाने का झांसा देकर पॉच लाख 40 हजार की ठगी करने वाले जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज कर एमपी नगर पुलिस उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरु कर दिये है। आरोपी के झांसे मे आकर फरियादी नौकरी के लिये पुर्तगाल चला भी गया, लेकिन वहॉ उसे नौकरी नहीं मिली। जानकारी के अनुसार पद्मनाभ नगर ऐशबाग मे रहने वाले मनीष वर्मा (47) की अशोका गार्डन निवासी मनीष आवारे जान पहचान थी। आवारे एमपी नगर में कंसल्टेंसी का आफिस संचालित करता था। मनीष ने उससे विदेश मे नौकरी कर अच्छा पैसा कमाने की बात कही थी। उसकी बात सुनकर आवारे ने मनीष को विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। और उससे किस्तो मे 5 लाख 40 हजार की रकम ले ली। किस्तों में रकम लेकर हड़पने के बाद आरोपी ने नवंबर 2021 मे फरियादी को विजिट बीजा पर पेरिस फ्रांस के रास्ते विला द सरवेरा शहर पुर्तगाल भेज दिया। वहॉ मनीष आवारे ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई। फरियादी ने खुद नौकरी सर्च कर करीब छह महीने वहॉ समय बिताया। बाद मे अप्रैल 2022 में वह वापस भोपाल लौट आया। यहॉ आने के बाद मनीष ने आवारे के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की थी। जांच के बाद पुलिस ने मनीष आवारे के खिलाफ जालसाजी का मामला कायम कर उसकी तलाश कर रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button