देश

14 साल के दलित लड़के को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है जहां  एक 14 वर्षीय दलित लड़के की मॉब लिंचिंग की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि चोरी के शक के बाद 10 लोगों ने उसे पेड़ से कथित तौर पर बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। एससी/एसटी एक्ट के तहत  10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बच्चा फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।  पुलिस के अनुसार घटना चिंतामणि ग्रामीण पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई है।

आरोप था कि दलित लड़के ने ऊंची जाति की एक लड़की के सोने के झुमके चुरा लिए थे। यशवंत पर शक करते हुए  कुछ लोगों ने पीड़ित लड़के को घसीटा और पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button