देश

लुधियाना के बाद दिल्ली, मुंबई में थी हमलों की साजिश, जर्मनी में गिरफ्तार किया गया खालिस्तानी

नई दिल्ली

पंजाब में अभी और ब्लास्ट और आतंकी साजिश को अंजाम देने की साजिश रची गई थी। हाल ही में लुधियाना कोर्ट में हुए धमाके की जांच जारी है। इसी बीच सिख फॉर जस्टिस यानी एसएफजे के एक गुर्गे को जर्मनी में गिरफ्तार किये जाने के बाद कई अहम खुलासे हुए हैं। यह भी पता चला है कि इस दहशतगर्द के तार लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट से भी जुड़े हैं। बता दें कि 23 दिसंबर को लुधियाना स्थित जिला अदालत में धमाका हुआ था। इस धमाके में एक शख्स की मौत हुई थी और 6 अन्य लोग जख्मी हो गए थे। इसने दिल्ली और मुंबई में भी धमाके की साजिश रची थी।

SFJ का दहशतगर्द धराया
सूत्रों ने सीएनएन-न्यूज 18 को बताया है कि जर्मन पुलिस ने सिख फॉर जस्टिस के एक वर्कर जसविंदर सिंह मुल्तानी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुल्तानी ने पंजाब में अभी और ब्लास्ट कराने और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की गहरी साजिश रची थी। मुल्तानी को खालिस्तानी आतंकवादी बताया जा रहा है। वो फिल्म एरफर्ट में रह रहा था। मुल्तानी एसएफजे से जुड़ा हुआ है और संगठन अलगावादी एक्टिविटी में काफी सक्रिय माना जाता है। मुल्तानी को गिरफ्तार करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने जर्मनी प्रशासन से आग्रह किया था।

कैसा संगठन है सिख फॉर जस्टिस
यहां आपको बता दें कि सिख फॉर जस्टिस को लेकर कहा जाता है कि साल 2007 में इस संगठन की नींव पड़ी थी। यह यूएस-आधारित एक संगठन है। यह संगठन सिखों के लिए अलग पंजाब की मांग करता आया है। साल 2019 में भारत सरकार ने इसे गैर-कानूनी गतिविधि एक्ट के तहत प्रतिबंधित कर दिया था। इस संगठन पर पंजाब में हिंसा और आतंकवाद फैलाने का आरोप है।

जसविंदर सिंह मुल्तानी के बारे में कहा जा रहा है कि उसने पंजाब में हैंड ग्रेनेड, विस्फोटक और हथियारों की एक बड़ी खेप पंजाब के भीतर पहुंचाई। इसके बाद वो अचानक सुर्खियों में आ गया। बताया जाता है कि उसने इस काम में पाकिस्तान के कुछ हथियार तस्करों की मदद ली और फिर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में यह गैर-कानूनी सामान पहुंचाए।

हाल ही में मिली कुछ गुप्त सूचनाओं के मुताबिक मुल्तानी अपने पाकिस्तानी सहयोगियों के जरिए और भी विस्फोटक पंजाब में भेजने की तैयारी में था ताकि वहां दहशत फैलाया जा सके। मुल्तानी अपने खालिस्तानी आकाओं मसलन- हरदीप सिंह निज्जर, परमजीत सिंह पामा, साबी सिंह, कुलवंत सिंह मोथाडा और अन्य लोगों का काफी करीबी भी है।
SFJ के ठिकाने पर छापेमारी

पिछले महीने ब्रिटेन की पुलिस ने SFJ के कार्यालय पर छापेमारी की थी। यहां से कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और कागजात पुलिस अपने साथ ले गई थी। नवंबर के महीने में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कनाडा की सरकार से आग्रह किया था कि वो सिख फॉर जस्टिस को आतंकवादी संगठन घोषित करे। इसके अलावा सितंबर के महीने में पंजाब पुलिस ने एसएफजे मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए इसके तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Co jest nie w porządku w Łamigłówka dla osób ze zdolnością Tylko mistrzowski detektyw znajdzie 5 różnic „Szybki test wzroku: znajdź cytryny w 5 sekund” „Skryta iluzja optyczna: odkryj swoją prawdziwą naturę” Znajdź błąd na obrazku: trudny test sprawdzający poziom 3 różnice między mężczyznami: tylko orli wzrok Łamigłówka dla osób z doskonałym wzrokiem: musisz znaleźć węża Wszyscy widzą bociany, tylko "tytan" odkrywa gołębia: skomplikowane