देश

 जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले दुल्हन की तरह सजा रही अंमिची मुंबई, झुग्गीबस्ती इलाकों को कवर किया गया 

मुंबई । भारत जी-20 की मेजबानी कर रहा है। जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले इस लेकर देशभर में अलग-अलग कई बैठकों का दौर भी चल रहा है। मुंबई में भी तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए 20 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे। जी-20 को लेकर मुंबई में शानदार तैयारी भी की गई है। शहर को सुव्यवस्थित बनाने की कोशिश की गई है। इसके अलावा साफ-सफाई के भी बंदोबस्त किए गए हैं। प्रशासन तैयारियों को लेकर लगातार सक्रिय है। मुंबई से कुछ ऐसी तस्वीरें भी आ रही हैं जो सभी को हैरान कर सकती हैं। दरअसल मुंबई में शिखर सम्मेलन को लेकर शहर के गरीब इलाकों को चादर से पूरी तरीके से कवर किया गया है।
शहर को सुंदर बनाने के लिए लाइटिंग से लेकर सड़कों की साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मुंबई का यह रूप देखकर कुछ लोग हैरान भी हो रहे हैं। उसका कारण यह भी है कि पहले इतनी साफ सफाई और सौंदर्यीकरण नहीं रहती थी। एक निवासी ने बताया कि रातों-रात कवर लगा दिए गए हैं। पूछने पर पता चला कि कुछ मेहमान आ रहे हैं। इसके अलावा एक और व्यक्ति ने बताया है कि पिछले 50 वर्षों में इस तरह की स्वच्छता अभियान मुंबई में तो नहीं देखी गई है। हालांकि इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कुछ लोग सरकार पर सच्चाई को छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं मुंबई के ऐतिहासिक गेटवे ऑफ इंडिया और ताज महल पैलेस को पूरी तरीके से सजा दिया गया है। 
इसके पहले भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा था कि सरकार को आंकड़ों का प्रसार इन्हें खंड-खंड करके करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जानकारियों को पूर्ण रूप में साझा करना ‘ठीक नहीं है।’ यहां जी-20 विकास कार्यसमूह की बैठक को संबोधित करते हुए कांत ने कहा कि किसी भी देश के लिए विकास लक्ष्यों को पाने के लिहाज से आंकड़े अहम पहलू होते हैं और भारत को इसका लाभ मिला भी है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy a triky pro domácnost, vaření a zahradničení - vše, co potřebujete vědět pro životní styl plný radosti a pohody. Objevte nejnovější recepty, triky a tipy pro vytvoření dokonalých jídel a péči o zahradu. Užijte si každodenní inspiraci pro šťastný a zdravý život! Není v Nikdy nechte špinavé nádobí přes noc: Je možné otrávit Proč není vhodné mít orchideje doma: 4 uvedené důvody 5 alternativních moučných Kam nepatří do lednice: 3 Získejte ty nejlepší tipy a triky pro zlepšení svého každodenního života, objevte nové recepty a zjistěte, jak efektivně pěstovat zeleninu a ovoce ve vaší zahradě. Naše stránky jsou plné užitečných rad a informací, které vám pomohou v každodenním životě a budou zdrojem inspirace pro vaše kulinářské dovednosti a zahrádkářství. Připojte se k nám a objevte nové způsoby, jak si užít život plný radosti a zdraví!