देश

BJP नेता चंदूपातला जंगा रेड्डी का निधन, दक्षिण भारत में सबसे पहले बुलंद किया था भगवा झंडा

नई दिल्ली।  

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वयोवृद्ध नेता एवं पूर्व सांसद चंदूपातला जंगा रेड्डी (Chendupatla Janga Reddy) का शनिवार सुबह हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। रेड्डी 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कद्दावर नेता पीवी, नरसिम्हा राव को हराकर सुर्खियों में आ गए थे। 87 वर्षीय रेड्डी को फेफड़ों से संबंधित समस्या के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

साल 1935 में जन्मे जंगा रेड्डी ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत जनसंघ कार्यकर्ता के रूप में की थी। 1980 में भगवा पार्टी के गठन के बाद जंगा रेड्डी दक्षिणी राज्यों से भाजपा के पहले सांसद थे। छात्र जीवन से ही सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे रेड्डी ने राम जन्मभूमि आंदोलन समेत कई आंदोलनों में हिस्सा लिया था। वह तेलंगाना सत्याग्रह आंदोलन में भी सक्रिय रहे थे।

उन्होंने 1984 के आम चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.वी. नरसिम्हा राव को अविभाजित आंध्र प्रदेश के तेलंगाना क्षेत्र की हनमकोंडा सीट से हराकर अपनी जीत का परचम लहराया था। नरसिम्हा बाद में देश के प्रधानमंत्री भी बने। रेड्डी तीन बार 1967-72,1978-83 और 1983-84 तक आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य रहे थे।
 
1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के केवल दो उम्मीदवार जंगा रेड्डी और एके पटेल ही लोकसभा के लिए चुने गए थे। पटेल ने गुजरात के मेहसाणा से जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी हार का सामना करना पड़ा था।

राष्ट्रपति कोविंद ने जंगा रेड्डी के निधन पर जताया शोक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व सांसद चंदूपातला जंगा रेड्डी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह जमीन से जुड़े नेता थे। राष्ट्रपति ने ट्वीट पर शेक संदेश में कहा कि चंदूपातला जंगा रेड्डी जमीन से जुड़े नेता थे। उन्होंने विधायक और फिर सांसद के रूप में लोगों के मुद्दों पर दबाव बनाने के लिए आंध्र प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर जन आंदोलनों का नेतृत्व किया, और आपातकाल के दौरान जेल भी गए। राष्ट्रपति ने कहा कि पातला के निधन से राजनीति में एक खालीपन आ गया है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।

प्रधानमंत्री ने भाजपा के पूर्व सांसद सी जंगा रेड्डी के निधन पर शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सी. जंगा रेड्डी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह भाजपा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के प्रयासों के अभिन्न हिस्सा थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि जंगा रेड्डी भाजपा के विकास के बेहद नाजुक दौर में पार्टी की एक प्रभावी आवाज थे। उन्होंने जंगा रेड्डी के बेटे से फोन पर भी बात की और अपनी संवेदना प्रकट की।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ''सी जंगा रेड्डी ने अपना पूरा जीवन सार्वजनिक सेवा में खपा दिया। जनसंघ और भाजपा को सफलता की नई ऊंचाइयों पर लेने जाने के प्रयासों का वह अभिन्न हिस्सा थे। उन्होंने लोगों के दिलों-दिमाग में अपनी जगह बनाई। उन्होंने कई कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उनके निधन से दुखी हूं।''

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak čistit odpadovou trubku doma: Nejlepší Jak ušetřit peníze při používání Jak učit kočku do koše na odpadky: 7 univerzálních Ko se Jak rychle uvařit perlovou polévku nebo kastrol: Nelze použít prodlužovací kabel: tyto zařízení jsou přísně zakázány.