News

राजस्थान के चूरू में -1.1 डिग्री पहुंचा तापमान, कई राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी

नई दिल्ली
पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है। पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है और अब कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि 18 दिसंबर तक राजस्थान के चूरू जिले में न्यूनतम तापमान-1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। तो वहीं, फतेहपुर में तापमान शून्य से -3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और माउंट आबू में शून्य से तीन डिग्री नीचे तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले 3 दिन शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी है।

कई राज्यों में -1.6 पहुंचा तापमान कई राज्यों में -1.6 पहुंचा तापमान मौसम विभाग के मुताबिक, 18 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर सामान्य तापमान -1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने ऐसी संभावनाएं जताई है कि तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, दिल्ली में शनिवार को सीजन का सबसे सर्द दिन रहा और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक यह सीजन के औसत से दो डिग्री कम था। बता दें, पहाड़ों से आ रही सर्दी ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया है। कहीं-कहीं घना कोहरा भी देखने को मिला, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

 तापमान में देखी जा रही है गिरावट तापमान में देखी जा रही है गिरावट मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक यही स्थिति रहने का आशंका व्यक्त की है। तेज हवा के साथ पहाड़ों की ठंड का असर मैदानी इलाकों में पहुंच गया है। तो वहीं, मेरठ 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ उत्तर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। लखनऊ में पारा पांच डिग्री रहा। वहीं, बिहार के कई इलाकों में ठिठुरन वाली ठंड पड़ रही है। खबर के मुताबिक, उत्तरी पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी राज्यों में ठंडी हवाएं आ रही है। जिससे तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

 अगले दो दिनों तक दिल्लीवासियों को करना पड़ सकता है ठंड का सामना अगले दो दिनों तक दिल्लीवासियों को करना पड़ सकता है ठंड का सामना पहाड़ों और नॉर्थ वेस्ट इलाकों से आने वाली हवाओं की वजह से लोगों को ठिठुरन औऱ शीतलहर महसूस हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतक तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों में दिल्‍लीवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। दिल्‍ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quando la giornata rallenta, il profumo della carne in cottura rende la cucina più accogliente. Le ricette di MEAT TO valorizzano tagli, salse e cotture con equilibrio; vale la pena approfondire questi abbinamenti. il dettaglio che rende le croccantezza senza uova né burro Un dettaglio spesso trascurato fa la differenza: nelle ricette di MEAT TO, il calore giusto esalta la carne senza coprirne il sapore.