देश

हमारे लोगों ने ही पंजाब में हरवा दिया, गोवा में सेक्युलर ही हो गए खिलाफ: मल्लिकार्जुन खड़गे

 नई दिल्ली

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में करारी हार का ठीकरा अपने ही नेताओं और गठबंधन की पार्टियों पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अपने ही नेताओं ने पंजाब में परेशानियां खड़ी की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी कांग्रेस के खिलाफ बदला की भावना से काम करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने 2022 चुनाव में पंजाब में सत्ता गंवाई और गोवा में भी पार्टी की सरकार में वापसी की संभावनाओं पर पानी फिर गया था।

डेक्कन हेराल्ड के साथ बातचीत में खड़गे ने कहा कि हम भले ही चुनाव हार गए हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम अपना आधार खो चुके हैं। पंजाब में हार को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे अपनों ने ही हमारे लिए परेशानियां तैयार की। वहीं, गोवा की हार का जिम्मेदार उन्होंने अन्य दलों को बताया। खड़गे ने कहा कि राज्य में तथाकथित सेक्युलर पार्टियों ने हमारे वोट खराब किए।

उन्होंने कहा, 'लोग हमें जिम्मेदार मानते हैं और पूछते हैं कि हम क्यों दूसरे दलों को अपने साथ नहीं लाते हैं।' उन्होंने सवाल किया, 'ये दल असल में कर क्या रहे हैं? जब हम उन्हें मौका देते हैं, तो वे हमारी जगह ले लेते हैं।' उन्होंने कहा कि भाजपा को कमजोर करने के बजाए, वे असल में हमारे वोट ही खा रहे हैं। खड़गे ने कहा, 'वे नई जगह नहीं बना रहे हैं। वे उन राज्यों में जाते हैं, जहां कांग्रेस मजबूत है। ऐसा गोवा औऱ मणिपुर जैसी जगहों पर होता है।' इस दौरान खड़गे ने भाजपा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, 'इस चुनाव में भी, हमारा पूरी तरह सफाया नहीं हुआ है। बीजेपी ने कई जगहों पर कांग्रेस के खिलाफ खास बदले से काम किया है, जहां हम मजबूत थे।'

क्या रहे थे चुनाव के नतीजे
भारत निर्वाचन आयोग ने 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान किया था। 40 सीटों वाले गोवा में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत और निर्दलीय और अन्य पार्टियों के समर्थन से सत्ता में बने रहने में सफलता हासिल की। वहीं, मणिपुर में भाजपा को 60 में से 32 सीटों पर जीत मिली। जबकि, कांग्रेस 5 सीटों पर सिमट गई। पंजाब में कांग्रेस ने 18 सीटों पर जीत के बाद सत्ता गंवा दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vem är den konstiga mannen: bara ett geni skulle ge Hur man gör utsökta Nutella pannkakor: den perfekta frukosten Hur skiljer sig En av världens svåraste pussel: bara genier kan Kan du hitta ordet 'kvass' på 7 sekunder: Enkel IQ-test: hitta den konstiga zebran Vad skiljer ugglorna från varandra: Спутанная оптическая иллюзия: