देश

45 करोड़ की जिंदगी में बदलाव लाई जन धन योजना : जेपी नड्डा

नई दिल्ली
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हैदराबाद पहुंचे। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए हैदराबाद के गतिशील शहर में उतर गया हूं। इस बैठक के दौरान हम पार्टी को और मजबूत करने के उद्देश्य से कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।' इस बैठक में दो प्रस्तावों पर बातचीत करने की उम्मीद जताई जा रही है, जिसमें पार्टी का राजनीतिक और साथ ही साथ आर्थिक एजेंडा शामिल है। सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक एजेंडे के तहत बैठक में पार्टी राष्ट्रपति पद की अपनी उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और महाराष्ट्र में हाल ही में बनी भाजपा सरकार पर भी चर्चा कर सकती है।

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कहा-

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी जी के 8 वर्ष के कार्यकाल में गरीब कल्याण की उनकी प्रशासनिक योजनाओं, सामाजिक उत्थान की उनकी राष्ट्रवादी सोच और सशक्त भारत के निर्माण के उनके संकल्प का अभिनंदन किया। इन 8 वर्षों के कार्यकाल में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने विशेष उल्लेख किया जन धन योजना का, जिसके अंतर्गत 45 करोड़ हिंदुस्तानियों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने आर्थिक रूप से सशक्त किया।

पिछले 8 वर्षों में हमारी सरकार ने देश की सेवा के लिए महिलाओं और सहायता प्राप्त युवाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना के साथ-साथ किसानों के लिए सामाजिक सेवा योजनाओं और नीतियों का उल्लेख किया है। जेपी नड्डा ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को बनाए जाने पर संगठन को प्रधानमंत्री जी को विशेष बधाई दी।

एक विशेष टिप्पणी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल, केरल और जम्मू कश्मीर के कार्यकर्ताओं के संबंध में की। राष्ट्र इस बात का साक्षी है कि हमारे कार्यकर्ता बंगाल और केरल में किस प्रकार से मौत के घाट उतारा जाता है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, 19 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैदराबाद में शुरू हो चुकी है। जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। बता दें कि रविवार दोपहर प्रधानमंत्री परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button