देश

जानिए कौन हैं दलीप सिंह, जिन्होंने तैयार किया अमेरिका के लिए रूस की ‘कमर’ तोड़ने वाला प्रतिबंध

वॉशिंगटन/मॉस्को
पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना के दाखिल होने के बाद रूस के खिलाफ अमेरिका समेत पश्चिमी देश लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं और अमेरिका ने रूस के खिलाफ कई आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है। लेकिन, क्या आप जानते हैं, अमेरिका ने जो रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं, उस टीम का नेतृत्व किसने किया है और रूस पर किस तरह का प्रतिबंध लगे, इसकी सलाह राष्ट्रपति जो बाइडेन को किसने दी है? उस शख्स का नाम है, दलीप सिंह, जिनके नेतृत्व में अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंधों का ऐलान किया है। दलीप सिंह कर रहे टीम के नेतृत्व दलीप सिंह कर रहे टीम के नेतृत्व दलीप सिंह भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं, जो राष्ट्रपति जो बाइडेन के आर्थिक सलाहकार हैं और रूस के खिलाफ अमेरिका किन तरह के प्रतिबंध लगाए और किस तरह की दंडात्मक कार्रवाई करे, उस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को यूक्रेन के 'डोनेट्स्क और लुहान्स्क पीपुल्स रिपब्लिक' के क्षेत्रों को 'स्वतंत्र' के रूप में मान्यता देने के फरमान पर हस्ताक्षर कर दिए, जिसके बाद पूरी दुनिया में तनाव फैला हुआ है और यूक्रेन पर मास्को के आक्रमण की आशंका बढ़ गई।

आशंका इस बात को लेकर सबसे ज्यादा है, कि क्या रूस के इस कदम से दुनिया कहीं विश्वयुद्ध की तरफ तो नहीं बढ़ गई है? स्पेशल डिमांड पर आए दलीप सिंह स्पेशल डिमांड पर आए दलीप सिंह दलीप सिंह राष्ट्रपति जो बाइडेन के करीबी माने जाते हैं और वो इस वक्त अमेरिका के इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स के डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर होने के साथ साथ अमेरिका के नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के डायरेक्टर भी हैं। रूस के खिलाफ जब प्रतिबंध लगाने की बारी आई, तो दलीप सिंह को ही व्हाइट हाउस बुलाया गया था और पिछले कुछ दिनों में ये दूसरा मौका था, जब दलीप सिंह व्हाइट हाउस में दिखाई दिए हैं। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने दलीप सिंह को लेकर कहा कि, ''दलीप सिंह की काफी ज्यादा डिमांड थी, इसीलिए उन्हें बुलाया गया है और वो बाइडेन प्रशासन की रूस नीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं''।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nečekaná reakce na Nalezení falešného medvěda za 5 sekund: Velmi jednoduchý IQ Tato hádanka vám Nová logická hra: Jen ti nejchytřejší Jenius od Jena: V tomto obraze Chytrou sovu naleznou za 9 sekund jen lidé s vysokým