देश

PM मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ का बज रहा डंका, नई रक्षा कंपनियों ने 6 महीने में ही कमाया मुनाफा

 नई दिल्ली।
 

पिछले साल अक्टूबर में गठित की गई सात में से छह नई रक्षा कंपनियों ने अपने व्यापार के आरंभिक छह महीनों यानि एक अक्टूबर, 2021 से 31 मार्च, 2022 की अवधि के दौरान अनन्तिम लाभ दर्ज किया है। यंत्र इंडिया लिमिटेड (वाईआईएल) को छोड़कर शेष छह कंपनियों म्यूनीशन्स इंडिया लि. (एमआईएल), आर्मर्ड व्हेकिल्स निगम लि (अवनी), एडवांस्ड वेपन्स एंड इक्विपमेंट इंडिया लि. (एडब्लूई इंडिया), ट्रूप कंफर्ट्स लि. (टीसीएल), इंडिया ऑपटेल लि. (आईओएल) और ग्लाइडर्स इंडिया लि. (जीआईएल) ने अनन्तिम लाभ दर्ज किया है।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्र को समर्पित किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने शुरुआत में नई रक्षा कंपनियों की मदद की और उन्हें समर्थन दिया ताकि वे कॉर्पोरेट संस्थाओं की तरह अपना व्यापार शुरू कर सकें। पुराने ओएफबी के साथ पूरे न किए जा सकने वाले ऑर्डरों को दुरुस्त किया गया और उन्हें संविदाओं में बदल दिया गया, जिनकी कीमत 70,776 करोड़ रुपये निर्धारित की गई। वित्तवर्ष 2021-22 के लक्ष्य के मद्देनजर 7,765 करोड़ रुपये नई रक्षा कंपनियों को दिए गए, ताकि वे व्यापार शुरू करने के पहले 60 प्रतिशत तैयारी कर लें। इसके अलावा पूंजी खर्च और इक्विटी के लिए वर्तमान वित्तवर्ष के दौरान सात नई कंपनियों को 2,765.95 करोड़ रुपये जारी किए गए।

 
मंत्रालय के अनुसार एमआईएल ने 28, एवीएनएल ने 33.09, आईओएल 60.44, एडब्ल्यूआईएल 4.84, जीआईएल 13.26 तथा टीसीएल 26 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया है। जबकि वाईआईएल को 111.49 करोड़ का घाटा हुआ है। बयान के अनुसार नई कॉर्पोरेट संस्थाओं को कामकाजी और वित्तीय स्वायत्तता दी गई। इसके साथ केंद्र सरकार की मदद भी थी। यह कदम आयुध फैक्टरियों के कामकाज में क्रांति लाने वाला कदम था। पहले छह माह में ही इन नई कंपनियों ने 8,400 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया, जो पिछले वित्तवर्ष के दौरान पुराने ओएफबी के मूल्य के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।

पहले दिन से ही इन कंपनियों ने नए बाजारों की तलाश और निर्यात सहित अपने व्यापार को बढ़ाना शुरू कर दिया था। अपने चालू होने के बाद के छोटे से समय में ही इन कंपनियों ने घरेलू ठेके और निर्यात ऑर्डर अर्जित कर लिए, जिनका मूल्य क्रमशः 3,000 करोड़ रुपये और 500 करोड़ रुपये है। एमआईएल ने 500 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा आयुध निर्यात ऑर्डर प्राप्त किया। ये सभी कंपनियां स्वयं और सहयोग के जरिए नए उत्पादों का विकास कर रही हैं। वाईआईएल ने एक्सल बनाने के लिए भारतीय रेल से लगभग 251 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte tipy a triky pro zlepšení svého domova, vaření a skvělý nápady na zahradničení. Naše stránka nabízí užitečné články a návody, které vám pomohou vytvořit útulný a plodný domov. Objevte nové recepty, lifestylové tipy a rady pro pěstování zeleniny a ovoce ve vašem vlastním zahradním ráji. Buďte inspirací pro své blízké a zkuste něco nového každý den! Splňte si sen o šťavnatých švestkách: Neházejte tuby od deodorantů pryč: Stačí vzít nůžky Sladká lahoda, která nezanechá nikoho lhostejným: Zahradníci a pěstitelé střech varováni před nebezpečím tetanu Lovecké brambory na jedné pánvi: Rychlá a lahodná Omyl 99 % zahrádkářů: Tajemství snadného pletí a jak se Dokonalé jídlo: Křehké kuřecí řízky se Tipy a triky pro vás: Nová kulinářská videa, výživné recepty a užitečné články pro zahradníky. Objevte nové způsoby, jak využít své potraviny a skvělé nápady pro vaši zahradu!