देश

झारखंड को बदनाम करने वालों के खिलाफ पुलिस का जोरदार अभियान

जामताड़ा
साइबर अपराधियों ने झारखंड की छवि बिगाड़ कर रख दी है। देश के किसी भी कोने में जब साइबर अपराध होता है तो उस राज्य की पुलिस झारखंड के जामताड़ा और इसके सीमावर्ती जिला देवघर और गिरिडीह के पुलिस से संपर्क साधती है। इन जिलों में दूसरे राज्यों की पुलिस साइबर अपराधियों की तलाश में भटकती रहती है। राज्य को बदनाम करने वाले ऐसे अपरोधियों के खिलाफ झारखंड पुलिस ने जोरदार अभियान चलाकर 21 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास बड़ी संख्या में साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले हथियार-मोबाइल फोन, मोबाइल सिम और बैंक पासबुक जब्त किए गए हैं। 

देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह से हुई गिरफ्तारी
देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने रविवार को 21 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। देवघर के सारठ थाने के कुरुमटांड़, झगराही, बगदाहा और देवीपुर थाने के कपसा गांव में छापेमारी कर साइबर ठगी के 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरी ओर जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने रविवार को आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उधर, गिरिडीह में भी पुलिस ने अहिल्यापुर और रसमजोरी से दो लोगों को दबोचा है।

देवघर पुलिस ने 11 को दबोचा
देवघर में साइबर ठगी के बारे में एसपी धनंजय कुमार सिंह को मिली सूचना पर डीएसपी मंगल सिंह जामूदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सारठ के कुरुमटांड, झगराही, बगदाहा और देवीपुर के कपसा गांव में छापेमारी कर 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए लोगों के पास से 22 मोबाइल, 35 सिम कार्ड, सात एटीएम कार्ड, एक लैपटाप, चार पासबुक, चार चेकबुक, एक कार और 32 हजार नकदी बरामद किए गए हैं। इनमें राहुल मंडल के पास से कार और नकदी बरामद किया गया है। इस कार की कीमत 19 लाख बताई जाती है। राहुल ने 10 दिन पहले ही यह कार खरीदी थी। पुलिस ने दो साइबर ठग गोविंद मंडल और दीनानाथ मंडल को झगराही गांव स्थित एक अद्र्धनिर्मित प्रधानमंत्री आवास से पकड़ा है। पुलिस के डर से ये लोग अपना घर छोड़कर यहीं रह रहे थे। सारठ के कुरुमटांड गांव में पकड़े गए छोटू राणा और दुरजू राणा सगे भाई हैं। 

जामताड़ा से 8 काबू
जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान रविवार को आठ साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है। साइबर थाने के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार नायक के नेतृत्व में छापेमारी कर फतेहपुर थाना के पास से करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रहनेवाले रिंगोचिंगो के संदीप कुमार मंडल, डाभाकेंद के सुभाष कुमार मंडल, विनोद कुमार मंडल, आनंद देव मंडल, लटैया के रहने वाले छोटू कुमार मंडल व विवेक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है।

8 मोबाइल के साथ गिरिडीह से दो गिरफ्तार
गिरिडीह के अहिल्यापुर के रहनेवाले विक्रम कुमार मंडल को रसमजोरी गांव से और रंजीत मंडल गांव झितरी से रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। यहां आरोपितों के पास से आठ मोबाइल, 21 सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड, एक चेकबुक, कैश 8985 रुपये व एक कार बरामद की गई है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Co jest nie w porządku w Łamigłówka dla osób ze zdolnością Tylko mistrzowski detektyw znajdzie 5 różnic „Szybki test wzroku: znajdź cytryny w 5 sekund” „Skryta iluzja optyczna: odkryj swoją prawdziwą naturę” Znajdź błąd na obrazku: trudny test sprawdzający poziom 3 różnice między mężczyznami: tylko orli wzrok Łamigłówka dla osób z doskonałym wzrokiem: musisz znaleźć węża Wszyscy widzą bociany, tylko "tytan" odkrywa gołębia: skomplikowane