एमपीपीएससी: सीहोर के 7 केंद्रों पर 26 अप्रैल को होगी राज्य सेवा परीक्षा, 1994 परीक्षार्थी होंगे शामिल

सीहोर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 आगामी 26 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जिले में इस परीक्षा के लिए 07 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 1994 परीक्षार्थी अपना भविष्य आजमाएंगे।
परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 02.15 बजे से शाम 04.15 बजे तक रहेगा। डिप्टी कलेक्टर स्वाति मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कंट्रोल रूम और उडऩदस्ता दल तैयार
कलेक्टर बालागुरु के. के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 15 में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 07562-226856 है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक संजीव झा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही कलेक्टर ने नकल रोकने और केंद्रों की निगरानी के लिए विशेष उडऩदस्ता दलों का भी गठन किया है।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
आवासीय खेलकूद संस्थान, भोपाल नाका
स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल, पुलिस लाइन
शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज
शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस
शासकीय कन्या महाविद्यालय



