Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

सीहोर। पुलिस के शहीद जवानों की स्मृति में पुलिस परंड ग्राण्ड में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। शहीद पुलिस जवानों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसपी दीपक कुमार शुक्ला, विशेष न्यायाधीश हेमन्त जोशी, मुख्य न्यायाधीश अर्चना नायडू बोडे, अति.पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजली अर्पित की।
एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन चीन से लगने वाली भारतीय सीमा की सुरक्षा में 1959 में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले दस जवानों के बलिदान को याद किया जाता है। इसी श्रंखला में इस साल भी मध्यप्रदेश पुलिस के 23 शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने अपने शौर्य और पराक्रम से देश में मिसाल प्रस्तुत की। एसपी श्री शुक्ला ने 1 सितम्बर-23 से 31 अगस्त-2024 तक की अवधि में अपनी कर्त्तव्य की वेदी पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए 216 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम का वाचन किया। इस दौरान सूबेदार अजय भिरे द्वारा शोक परेड की कमान संभाली तथा प्लाटूनों का नेत्तृव करते हुए शहीदों को शोक परेड सलामी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Wat gebeurt er als je komkommers van tevoren Hoe snel duct tape verwijderen zonder Waarom het lichaam altijd een