News

बोरखेड़ा में मनाई गई संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 647वीं जयंती

आष्टा। आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ा में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 647वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीहोर के उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना, ग्राम पंचायत लोरास के सरपंच रमेश चंद, ग्राम पंचायत के सरपंच हमीर सिंह, पूर्व सरपंच कैलाश मुगली, महेंद्र ठाकुर, लाल बहादुरसिंह ठाकुर, रतन लाल गदारिया, नरबतसिंह गदारिया एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री कैलाश बगाना ने सभी को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु रविदास ऐसे महान संत थे, जिन्होंने न्याय, समानता बंधुत्व न्याय प्रिय समाज की स्थापना के लिए बहुत संघर्ष किया। संत रविदास जी ने समाज में फैली हुई कुरीतियों जैसे छुआछूत मिटाने के लिए बहुत ही संघर्ष किया। रविदास जी महाराज बहुत ही क्रांतिकारी, साहसी, त्यागी संत पुरुष थे। जिन्होंने धर्म की रक्षा करते हुए समाज में फैली हुई कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया और इस समाज को, देश को बचाने के लिए अपना सर्वोच्च निछावर कर दिया। हम सब संत रविदास जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर देश और समाज में काम करते रहे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वास्तव में संत रविदास जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर इस देश के अंदर राष्ट्र धर्म का पालन करते हुए समाज सेवा के सभी कार्यों को समानता के आधार पर कर रहे हैं। हम सब लोग भी यह प्रण ले कि हमारा गांव एक आदर्श गांव बने। गांव में फैली हुई कुरीतियों को दूर करें गांव में अच्छा काम करें। हम अपने ग्राम को एक आदर्श ग्राम बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ako správne starať o ohnivé kvety v Grmovje bo počilo z jagodami: Kako pravilno hraniti Ako predĺžiť Ako zachovať čerstvosť zemiakov v kuchynskom koši na 30 dní Čo ste prvé Ako žiť do 100 rokov: Rady odborníkov na dlhoročný život Ako pripraviť sadenice pred sadením, aby sa nezhoreli? Ako sa starať o ohnivé