Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने फहराया तिरंगा, परेड और रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा पुलिस लाइन ग्राउंड

सीहोर। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह, हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग एवं जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, मध्य प्रदेश गान की शानदार प्रस्तुति के साथ आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए और हर्ष फायर किया गया। समारोह में भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया। इसके साथ ही मंत्री गौर ने भी संबोधित कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जिले की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सीहोर जिला विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। कृषि, सिंचाई, पेयजल, सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, उद्योग एवं रोजगार के क्षेत्र में जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों एवं जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। सिंचाई एवं जलप्रदाय परियोजनाओं के विस्तार के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं मजबूत हुई हैं। वहीं नए उद्योगों एवं स्वरोजगार योजनाओं से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। सुशासन, नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में भी सीहोर ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

मंत्री श्रीमती गौर ने परेड का निरीक्षण कर सभी परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान कलेक्टर बालागुरू के. तथा एसपी सोनाक्षी सक्सनेा भी साथ थीं। परेड के पश्चात अनेक शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को भी सम्मानित किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पहले सेंट ऐंस स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मध्यप्रदेश गान एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा गान प्रस्तुत किया। इसके पश्चात आईईएस स्कूल के विद्यार्थियों के दल द्वारा सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसी प्रकार सरस्वती कत्थक कला केन्द्र के दल द्वारा भी सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद शासकीय सांदीपनि मनुबेन स्कूल द्वारा देशभक्ति समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं के बैंड दल द्वारा ब्रॉस बैंड प्रदर्शन किया गया।

परेड दल का किया प्रतिनिधित्व
समारोह में प्रथम परेड कमांडर सूबेदार अजय भिरे तथा द्वितीय परेड कमांडर अनिल डोडियार ने परेड का नेतृत्व किया। परेड दलों में विसबल का उप निरीक्षक गणेश सिंह डामोर, जिला पुलिस बल पुरूष दल का उप निरीक्षक रामचरण नरोलिया एवं महिला दल का उप निरीक्षण सुनीति सिंह ने नेतृत्व किया। इसी प्रकार होमगार्ड के दल का एएसआई चंदर सिंह चंदेरिया, पीजी कॉलेज एनसीसी सीनियर का अश्विन मालवीय तथा एनसीसी गल्र्स सीनियर का पूर्ति सोनी, महात्मा गांधी कॉलेज एनसीसी सीनियर का रितिक विश्वकर्मा, उत्कृष्ट स्कूल से एनसीसी बालक दल का नेतिक मेवाड़ा एवं बालिका दल का मोनिका रघुवंशी, शारदा विद्या मंदिर स्कूल एनसीसी बालिका दल का आरोही मेवाड़ा तथा सुभाष स्कूल के एनसीसी नेवल दल का दीपक देवरिया, एमएलबी स्कूल के गाइड दल का लक्ष्मी और शासकीय कन्या कस्तूरबा स्कूल के गाइड दल का प्रगति कुश्वाह ने नेतृत्व किया। इसी प्रकार महिला सशक्तिकरण के शौर्य दल अनन्या राठौर ने नेतृत्व किया। पुलिस बैंड दल का नेतृत्व कमला प्रसाद ने किया।
इन्हें किया गया पुरस्कृत
परेड में शानदार प्रदर्शन के लिए परेड कमांडर सूबेदार अजय भिरे और अनिल डोडियार को परेड की संपूर्ण उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए तथा मध्यप्रदेश गान की सराहनीय प्रस्तुति के लिए सेंट ऐंस स्कूल पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही पुलिस के बैंड दल एवं कन्या शिक्षा परिसर के बैंड दल को भी बैंड की प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। जूनियर परेड वर्ग में शासकीय उत्कृष्ट उमावि बालिका के दल को प्रथम, शासकीय सुभाष स्कूल सीहोर नेवल के दल को द्वितीय तथा शासकीय उत्कृष्ट उमावि बालक के दल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार सीनियर परेड वर्ग में जिला पुलिस बल महिला के दल को प्रथमए जिला पुलिस बल पुरुष के दल को द्वितीय तथा विशेष सशस्त्र बल के दल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती के लिए शासकीय सांदीपनि मनुबेन उमावि के दल को प्रथम पुरस्कार, सरस्वती कत्थक कला केंद्र को द्वितीय पुरस्कार तथा आईईएस पब्लिक स्कूल को तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों को पिछड़ा वर्ग मंत्री गौर, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना मेवाड़ा, कलेक्टर बालागुरू के., एसपी सोनाक्षी सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव एवं डीएफओ अर्चना पटेल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परेड दलों, नृत्य प्रस्तुतियों एवं कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण
कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर बालागुरू के. ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर बालागुरू के. ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके पहले कलेक्टर बालागुरू के. ने कलेक्टर निवास एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सीहोर में भी ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव, अपर कलेक्टर बृजेश सक्सेना सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी झंडावंदन में शामिल हुए। जिला जनसम्पर्क कार्यालय सहित अन्य सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
मध्यान्ह भोजन में शामिल हुईं प्रभारी मंत्री
कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर सीहोर के शासकीय सांदीपनि मनुबेन स्कूल में आयोजित मध्यान भोजन कार्यक्रम में शामिल हुईं और बच्चों के साथ भोजन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद किया और कड़ी मेहनत करने और निरंतर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। मंत्री श्रीमती गौर के साथ ही अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों के साथ भोजन किया। मध्यान भोजन के पश्चात उन्होंने स्कूल के ही पास स्थित विशेष आवश्यक वाली दिव्यांग बालिकाओं के छात्रावास का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बालिकाओं से आत्मीयता के साथ संवाद किया और केयर टेकर्स को निर्देश दिए कि इन बच्चियों की देखभल बड़े ही प्रेम और सद्भाव के साथ की जाए और इनकी शिक्षा एवं पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बुकलेट का हुआ वितरण
स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित सीहोर जिले की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर आधारित बुकलेट भी वितरित की गई। इस बुकलेट में सीहोर जिले की विगत ढाई वर्षों की विकास यात्रा और विभिन्न क्षेत्रों में हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को संक्षिप्त एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया है। बुकलेट में कृषि, सिंचाई, पेयजल, सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, उद्योग, रोजगार, ग्रामीण विकास, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जिले में हुए विकास कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। इसके माध्यम से जिले की विकास गाथा और आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी भी साझा की गई है।

यह थे उपस्थित
कार्यगिम में विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल अरोरा, सीताराम यादव, जिपं. अध्यक्ष रचना मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कलेक्टर बालागुरू के. एसपी सोनाक्षी सक्सेना, जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव, डीएफओ अर्चना पटेल, अपर कलेक्टर बृजेश सक्सेना, एसडीएम तन्मय वर्मा, सुदीप प्रजापति सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Malenkost, ki jo pogosto spregledamo, je temperatura sestavin: hladna jajca lahko spremenijo teksturo testa. Prav takšne podrobnosti pogosto odločajo o uspehu, zato jih je vredno bolje raziskati. skoraj vsi pozabijo na limonin makov kolač Skoraj vsi pri pripravi jedi naredijo isto napako: zelenjavo prekuhajo. Kratek čas kuhanja ohrani več okusa, barve in hranil, zato jed ostane res sveža.