Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

दूध की थैली लेने गए 6 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काटा, गंभीर अवस्था में नर्मदापुर रैफर

बुधनी। नगर में इन दिनों आवारा कुत्तों का खौफ जमकर दिखाई दे रहा है। एक सप्ताह के अंदर दूसरी घटना है। इस बार वार्ड 13 में रहने वाले लक्ष्मीनारायण मालवीय के 6 वर्षीय पुत्र देवराज को उस समय कुत्ते ने काट लिया जब वह घर के पास ही किराने के दुकान पर दूध की थैली लेने गया था। आवारा कुत्ते ने बच्चे को नीचे गिरा दिया और बच्चे के हाथ, पैर सहित चेहरे पर दांतों से घाव कर दिए। बच्चे की आंख के पास घाव से बच्चा ज्यादा गंभीर है, जिसे बुधनी सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने नर्मदापुरम रैफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है। इससे पूर्व वार्ड 10 में भी 5 वर्षीय शशांक वर्मा पिता जयसिंह वर्मा को एक कुत्ते ने काट लिया था, जिस पर वार्डवासियों ने नगर परिषद को लिखित शिकायत की थी और नगर के आवारा कुत्तों को क्षेत्र से बाहर करने की मांग की गई थी। इसके बाद नगर परिषद सीएमओ द्वारा वार्ड 10 में रहने वाले 5 कुत्ता पालकों को नोटिस दिए गए थे, वहीं इन आवारा कुत्तों के पकड़ने का अभियान भी नगर परिषद द्वारा चलाने की बात कही गई थी। नगर परिषद सीएमओ संतोष रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में कुत्ते पालने वाले लोगों को हिदायत दी जा रही है कि यदि आपका पालतू कुत्ता है तो उसे बाकायदा वेक्सिनेशन के साथ घर पर ही बांधकर रखा जाए, वहीं जो आवारा कुत्ते हैं उन्हें नगर परिषद पकड़ने का काम करेगी एवं इन्हें नगर से दूर छोड़ा जाएगा, जिससे नगर में कुत्तों का आतंक कम किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici consigliano spesso di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano per tutti. Per trovare un approccio più adatto, vale la pena approfondire l'argomento. una bevanda quotidiana aumenta il rischio gastrico molti dimenticano le A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pensieri. In realtà, cura del tono, scelta delle immagini e continuità degli aggiornamenti costruiscono nel tempo una voce riconoscibile e credibile.