Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

इंदौर-भोपाल हाईवे पर पलटा सीमेंट से भरा ट्राला, केबिन में दबने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत

सीहोर। इंदौर-भोपाल हाईवे पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात थाना जावर अंतर्गत पटेल ढाबे के पास एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। यहां सीमेंट की बोरियों से भरा एक अनियंत्रित ट्राला सडक़ किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्राला चालक केबिन के मलबे में बुरी तरह दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरा ट्राला इंदौर से भोपाल की ओर जा रहा था। जावर थाना क्षेत्र में स्थित पटेल ढाबे के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। रफ्तार तेज होने के कारण ट्राला असंतुलित होकर सडक़ से नीचे उतरा और पलट गया। सीमेंट की बोरियों के वजन और ट्राले के भारी भरकम हिस्से के नीचे ड्राइवर का केबिन पूरी तरह पिचक गया।
रेस्क्यू में आई भारी मशक्कत
हादसे की सूचना मिलते ही जावर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। चालक केबिन के भीतर इस कदर फंसा हुआ था कि उसे निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयासों के बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
राजस्थान का निवासी था मृतक
सीएसपी अभिनंदना शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान गोविंद राम पिता पाचू रामद्ध उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के रूप में हुई है। वह ग्राम सटालिया थाना मैसूदा जिला ब्यावर राजस्थान का निवासी था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button