Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर की अच्छी पहल, 35 वार्डों की हिंदू-मुस्लिम बहनों ने बांधी राखी

सीहोर। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर की अनूठी पहल पर नगर पालिका परिसर के पास मैदान में सामूहिक रक्षाबंधन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी 35 वार्डों की सैकड़ों हिंदू और मुस्लिम बहनों ने एक साथ पहुंचकर नपाध्यक्ष की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। पारंपरिक रीति-रिवाज और आत्मीयता के बीच बहनों के प्यार का आलम यह रहा कि नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के दोनों हाथ कोहनी तक राखियों से सज गए।
समारोह के दौरान पूरा मैदान उत्सवी रंग से सराबोर नजर आया। विभिन्न वार्डों से आई बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर के सिर पर रुमाल रखा, माथे पर रोली-अक्षत का तिलक लगाया और आरती उतारकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। बहनों के इस अपार स्नेह का आलम यह रहा कि देखते ही देखते नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर के दोनों हाथ कोहनी तक राखियों से सज गए।

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
यह आयोजन शहर में सामाजिक समरसता और गंगा-जमुनी तहजीब का सुंदर प्रतीक बना। कार्यक्रम में जहां हिंदू बहनों ने बढ़-चढक़र भाग लिया, वहीं मुस्लिम बहनों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंची मुस्लिम महिलाओं ने नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर की कलाई पर राखी बांधकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया।
मातृशक्ति का स्वाभिमान ही प्राथमिकता
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने कहा रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक है। दुनिया में भारत ही ऐसा देश है जहां रिश्तों और परिवार को इतना पवित्र स्थान दिया जाता है। शहर की बहन-बेटियों का यह स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। शहर के समग्र विकास के साथ-साथ मातृशक्ति के स्वाभिमान और सम्मान के लिए काम करना हमारी पहली प्राथमिकता है।
उपहार देकर कराया मुंह मीठा
कार्यक्रम के दौरान नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने भी बहनों से राखी बंधवाई। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने बहनों का मुंह मीठा कराकर उन्हें उपहार भेंट किए और शहर के विकास के साथ-साथ उनकी सुरक्षा व सम्मान का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button