Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

दोराहा थाने में पदस्थ आरक्षक ने किराए के मकान में लगाई फांसी

सीहोर। जिले के दोराहा थाने में पदस्थ एक आरक्षक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का दुखद मामला सामने आया है। आरक्षक जितेंद्र वर्मा का शव उनके किराए के मकान में फंदे पर लटका हुआ मिला। रविवार सुबह हुई इस घटना के बाद से पूरे पुलिस विभाग और क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार आरक्षक जितेंद्र वर्मा दोराहा में एक किराए के कमरे में अकेले रहते थे। रविवार सुबह जब वे काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पड़ोसियों ने जब खिडक़ी या झरोखे से अंदर झांककर देखाए तो उनके होश उड़ गए, जितेंद्र का शव फंदे से लटका हुआ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने कमरे को सील कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
व्यक्तिगत कारणों से तनाव में होने की आशंका
प्रारंभिक जांच और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। एसडीओपी पूजा शर्मा के अनुसार शुरुआती तफ्तीश में यह सामने आया है कि जितेंद्र वर्मा ने किन्हीं व्यक्तिगत कारणों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि वे व्यक्तिगत कारण क्या थे, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।
बारीकी से हो रही है जांच
पुलिस अब आरक्षक के मोबाइल रिकॉड्र्स, उनके करीबियों और पड़ोसियों के बयान दर्ज कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वे पिछले कुछ दिनों से किस बात को लेकर तनाव में थे। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर बारीकी से काम कर रही है ताकि घटना की असली वजह सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button