Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

18 को भव्य हिन्दू सम्मेलन, तैयारियों में जुटे संघ के स्वयंसेवक-पदाधिकारी

रेहटी। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के तहत विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सकल हिन्दू समाज द्वारा 18 जनवरी को रेहटी नगर में भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इससे पहले संघ के स्वयंसेवक, पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। हिन्दू सम्मेलन से पहले विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत जहां भव्य बाईक रैली निकाली गई तो वहीं नगर के घर-घर में हिन्दू परिवारों ने गौ माता का पूजन किया। आगामी दिनों में घर-घर तुलसी पूजन होगा तो वहीं सार्वजनिक रूप से सुंदरकांड का पाठ भी किया जाएगा। इसके अलावा नगर के मंदिरों में भारत माता की आरती सहित अन्य आयोजन भी होंगे।
नगर में गूंजा भारत माता का जयकारा, जय-जयश्रीराम-
हिन्दू सम्मेलन के तहत आयोजित हो रही गतिविधियों में पिछले दिनों रेहटी नगर में भव्य बाईक रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, नगरवासी सहित युवा एवं महिलाएं भी शामिल हुए। रेहटी नगर में बाईक रैली गांधी चैक से शुरू हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल श्रीकृष्ण वाटिका पहुंची। इस दौरान सड़कों पर भारत माता के जयकारे एवं जयश्रीराम की गूंज रही। इसके बाद आयोजन स्थल पर भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में पूजन के पश्चात् ग्राम बीजला तहसील भैरूंदा से पहुंचे संघ के पदाधिकारी श्री सोलंकीजी ने नगरवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमें हिन्दू एकता को बढ़ाने के लिए हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाना है। इसके लिए कार्यक्रम में प्रत्येक हिन्दू की सहभागिता होनी चाहिए और 18 जनवरी को होने वाले हिन्दू सम्मेलन से पूर्व होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में नगर में हिंदुत्व की भावना का संचार होना चाहिए। कार्यक्रम के पश्चात् नगरवासियों ने हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko tudi stročnice postanejo osnova lahkih in zelo okusnih jedi. Njihova priprava ponuja več možnosti, vrednih podrobnejše raziskave. kako vrstni red hrane Ko se začnejo hladnejši dnevi, pridejo prav okusni in zdravi recepti z veliko zelenjave ter toplimi, nasitnimi okusi.