Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

13 अगस्त को निकलेगा वीर दुर्गादास राठौर का भव्य चल समारोह, राठौर समाज ने शुरू की तैयारियां

सीहोर। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 388वीं जयंती के अवसर पर राठौर क्षत्रिय समाज सीहोर द्वारा इस वर्ष भव्य चल समारोह का आयोजन किया जाएगा। जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने और तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शहर की राठौर धर्मशाला में समाज बंधुओं की एक विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति और युवाओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक में आगामी 13 अगस्त को वीर दुर्गादास राठौर जयंती के अवसर पर निकाले जाने वाले भव्य चल समारोह को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जयंती समारोह को सफल, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
जयंती अध्यक्ष छोटे प्रिंस राठौर ने बताया कि वीर दुर्गादास राठौर जी की जयंती के अवसर पर समाज की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा युवाओं एवं बच्चों में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें कुश्ती प्रतियोगिता, कबड्डी, क्रिकेट, रंगोली, मेहंदी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सहित अन्य आयोजन शामिल हैं। इन सभी कार्यक्रमों के संचालन के लिए बैठक में अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई।
अनुशासित आयोजन बनाने का लिया संकल्प
बैठक को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि वीर दुर्गादास राठौर जी का जीवन साहस, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। उनकी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला चल समारोह समाज की एकता एवं गौरव का प्रतीक बने, इसके लिए सभी सामाजिक बंधुओं को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को भव्य, अनुशासित एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जयंती समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को वीर दुर्गादास राठौर जी के शौर्य, पराक्रम एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण से परिचित कराने का अवसर भी है। समाज की युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक एकता एवं राष्ट्रहित की दिशा में आगे बढऩा चाहिए।
बैठक में समाज के वरिष्ठजन एवं युवा रहे मौजूद
बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी राजेश राठौर, समाज अध्यक्ष रामचंद्र राठौर, राष्ट्रीय युवा संगठन अध्यक्ष जितेंद्र राठौर, महामंत्री पूरन राठौर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर बाबा, देवेंद्र राठौर, मंत्री राजकुमार राठौर, पार्षद कमलेश राठौर, अर्जुन राठौर, विवेक राठौर, पूर्व पार्षद पवन राठौर, सुरेंद्र राठौर, पूर्व सरपंच दीपेश राठौर, हरीश राठौर, हिरदेश राठौर, युवा अध्यक्ष भानु राठौर, महामंत्री दीपांशु राठौर, मोंटी राठौर, तरुण राठौर, गोलू राठौर सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं युवा उपस्थित रहे। महिला मंडल अध्यक्ष सविता राठौर, नगर नूतन राठौर, एल्डरमैन हर्षा राठौर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी बैठक में सहभागिता की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti chiedi come rendere più personale il tuo blog? Piccoli dettagli fanno la differenza, ma vale la pena approfondire l'argomento per trovare il tuo stile. tè freddo o consiglio degli amici: vitamina c, raffreddore da fuori sembra innocua: cambiate posizione Da fuori sembra tutto spontaneo, ma dietro un blog personale c'è spesso una piccola regia: idee, ritmo e una voce riconoscibile.