Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

इंदौर-भोपाल हाईवे पर हंस ट्रैवल्स की लग्जरी बस डंपर से टकराई, पुलिया के नीचे उतरी, बाल-बाल बचे यात्री

सीहोर। इंदौर-भोपाल हाईवे पर सोमवार को हंस ट्रैवल्स की एक लग्जरी बस भीषण दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। इंदौर से यात्रियों को लेकर भोपाल की ओर जा रही हंस ट्रैवल्स की बस को अमलाहा और सोंडा के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और हंस ट्रैवल्स की यह बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बनी पुलिया के नीचे जा उतरी। बस के अचानक नीचे उतरते ही यात्रियों में चीख-पुकार और हडक़ंप मच गया। राहत की बात यह रही कि बस पलटने से बच गई, जिससे उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार हंस ट्रैवल्स की यह बस यात्रियों को लेकर इंदौर से भोपाल की ओर जा रही थी। जैसे ही बस सोंडा और अमलाहा के समीप पहुंची, तभी अचानक सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। भीषण टक्कर लगते ही ड्राइवर का बस पर से संतुलन बिगड़ गया और गाड़़ी घसीटते हुए पुलिया के नीचे जा गिरी।
चीख-पुकार के बीच सुरक्षित निकले यात्री
हादसे के वक्त बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे। टक्कर की तेज आवाज और बस के नीचे उतरते ही यात्रियों में हडक़ंप मच गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस पलटी नहीं, जिससे सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई हैए केवल कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचें और हल्की चोटें आई हैं।
108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची। मामूली रूप से घायल हुए यात्रियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने हाईवे पर से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करवाकर बाधित हुए यातायात को सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button