Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

तेज रफ्तार बारात बस ने बाइक सवार को रौंदा, 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत

सीहोर। इछावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाऊंखेड़ी मार्ग पर बीती रात एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बारात बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 22 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम बेरछा दतार निवासी 22 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। अजय सोमवार को ग्राम कांकरखेड़ा में अपने बड़े पापा के घर आयोजित एक रसोई कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 11 बजे कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह अपनी बाइक से दिवडिय़ा स्थित अपने मामा के घर के लिए निकला था।
भीषण टक्कर और मौके पर ही दम तोड़ा
अभी अजय भाऊंखेड़ी पालीवाल नर्सरी के पास पहुंचा ही था कि इछावर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बारात बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और अजय को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों के इक_ा होने तक युवक की सांसें थम चुकी थीं।
पुलिस ने बस चालक पर दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलते ही इछावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इछावर पुलिस ने बताया कि टक्कर मारने वाली बस और उसके चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल बस को जब्त कर चालक की लापरवाही और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button