Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल : ट्राइडेंट ग्रुप ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए 1000 पौधे

बुधनी। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा इस पूरे सप्ताह को ‘पर्यावरण सप्ताह’ के रूप में बेहद उत्साह और संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में इस विशेष सप्ताह के चौथे दिन ट्राइडेंट ग्रुप ने नगर पालिका बुधनी के सहयोग से एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
​इस महा-अभियान के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’ संदेश को आत्मसात करते हुए कुल 1000 फलदार और छायादार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्राइडेंट ग्रुप के 250 से अधिक स्वयंसेवकों (Volunteers) और नगर पालिका बुधनी की टीम ने कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय भागीदारी निभाई।
​जागरूकता का दिया संदेश –
वृक्षारोपण के साथ-साथ इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति चेतना जगाना था। उपस्थित सभी लोगों को न केवल पौधा लगाने, बल्कि उनके जीवित रहने तक उनकी देखभाल करने का भी संकल्प दिलाया गया। ​इस अवसर पर ट्राइडेंट टीम और नगर पालिका के अधिकारियों ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं और प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा समर्पित रहें।
‘एक पेड़ मां के नाम’ और पर्यावरण सप्ताह –
​कुल रोपे गए पौधे: 1000 पौधे –

सहयोग: ट्राइडेंट ग्रुप एवं नगर परिषद बुधनी
​भागीदारी: 250 से अधिक उत्साहित ट्राइडेंट वॉलंटियर्स। ​ट्राइडेंट ग्रुप हमेशा से अपने संस्थापक पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता एवं सीएसआर प्रमुख मधु गुप्ता के मार्गदर्शन व निर्देशन में अपने कारखाने के आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य पर्यावरण एवं स्वच्छ पर्यावरण की विकास के प्रतिकृति संकल्पित है तथा पर्यावरणके एक प्रमुख हमेशा से ही ‘वेस्ट टू वेल्थ’ और सस्टेनेबिलिटी के सिद्धांतों पर काम करता आया है। यह आयोजन क्षेत्र को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम है। इस अवसर पर तहसीलदार ललित सोनी, नगर पालिका मुख्य अधिकारी संतोष रघुवंशी ट्राइडेंट ग्रुप से नितिन मल्होत्रा, डॉक्टर सतीश मिश्रा, अरविंद गिरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
नर्मदा की सफाई की, निकाली ग्रीन वॉकाथॉन –
इससे पहले ट्राइडेंट ग्रुप ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए पवित्र नर्मदा नदी के तट को स्वच्छ बनाने के लिए ‘निर्मल नर्मदा’ अभियान का आयोजन किया। बुधनी ब्रिज घाट पर आयोजित यह सफाई अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पर्यावरण सप्ताह के तहत ट्राइडेंट टीम ने इस ‘निर्मल नर्मदा’ अभियान को धरातल पर उतारा। इस खास दिन के जरिए प्रकृति और जल स्रोतों के संरक्षण का एक मजबूत संदेश समाज में दिया गया। इधर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा नगर परिषद बुधनी एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से बुधनी नगर में 5 किलोमीटर की ग्रीन वॉकाथॉन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त और हरित जीवनशैली के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में ट्राइडेंट ग्रुप, नगर परिषद बुधनी, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।ग्रीन वॉकाथॉन में ट्राइडेंट ग्रुप के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बुधनी के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेते हुए समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button