Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

महिला एसआई की तेज रफ्तार कार ने चार को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन गंभीर घायल, एसआई निलंबित

सीहोर। इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे स्थित बिलकिसगंज जोड़ पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सडक़ हादसे में आष्टा थाने में पदस्थ महिला उपनिरीक्षक की लाल रंग की थार एमपी 04 जेडडब्ल्यू 7803 ने चार लोगों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में घायल हुए चार लोगों को भोपाल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान एक युवक विजय राजोरिया ने दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12.30 बजे बिलकिसगंज जोड़ के समीप हुई।
जानकारी के अनुसारए एसआई किरण राजपूत अपनी थार जीप को तेज गति और लापरवाही से चला रही थीं। अनियंत्रित थार ने सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। बाइक सवार रातीबड़ निवासी दो सगे भाई विजय राजोरिया और हृदेश राजोरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
कंबल विक्रेताओं को रौंदा
टक्कर मारने के बाद भी कार की रफ्तार कम नहीं हुई और वह सडक़ किनारे कंबल बेच रहे दो युवकों वकील निवासी उज्जैन और लखन निवासी महिदपुर उज्जैन को भी चपेट में ले लिया। घायल चारों लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत भोपाल रेफर किया गया, जहां विजय राजोरिया की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
इस गंभीर घटनाक्रम को संज्ञान में लेते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है। कोतवाली थाना प्रभारी रवीन्द्र यादव ने बताया कि वाहन चालक उपनिरीक्षक किरण राजपूत के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार जब्त की है।
एसआई निलंबित
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने महिला उपनिरीक्षक का यह कृत्य प्रथम दृष्टया गंभीर लापरवाही एवं कदाचरण का मानते हुए उपनिरीक्षक किरण राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र सीहोर सम्बद्ध कर दिया है। मामले की प्राथमिक जांच नगर पुलिस अधीक्षक सीहोर को सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranilnostjo. To temo je vredno podrobneje raziskati. Iščeš recept za Jajčevci presenetijo Tako kot lahko zelenjavo spečemo v pečici ali pripravimo na pari, tudi pri vsakdanjih obrokih šteje preprostost: sveže sestavine in malo začimb ustvarijo okusen, lahek krožnik.