रेहटी में आयोजित हुआ ‘आंगन का उत्सव’, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में और उनके लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा मंडल सलकनपुर द्वारा नगर रेहटी स्थित कोलार आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन का उत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। यह आयोजन भाजपा मंडल सलकनपुर अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व एवं नगर परिषद रेहटी अध्यक्ष राजेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, पोषण अभियानों तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य और संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित जनों को योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी गई और लाभार्थियों को फलों का वितरण किया गया।
समाज निर्माण में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल सलकनपुर अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी और नगर परिषद रेहटी अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और आशा कार्यकर्ता ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने वाली मजबूत कड़ी हैं। पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण और मातृ-शिशु संरक्षण जैसे अति संवेदनशील कार्यक्रमों के सफल संचालन में उनकी भूमिका बेहद सराहनीय और महत्वपूर्ण है।

उत्कृष्ट कार्य के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान
क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं का मंच से पुष्प गुच्छ एवं सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अनार सिंह चौहान, रामनारायण साहू, एल्डरमैन विमल पंसारी, कुंवर सिंह पाल, भारत चौहान, मुकेश साहू, बलराम सिसोदिया, मंडल मीडिया प्रभारी संदीप चौहान, उपाध्यक्ष विनोद नागर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता हरिनारायण चौहान, नप उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सावित्री चौहान, तुलसा यादव, सुनीता यादव, हेमलता वंशकार, प्रियंका विश्वास, कुसुम ठाकुर, रीना विश्वकर्मा, मनोज राजपूत, सतीश लोवंशी, वीरेंद्र पाल, जतिन सोनी, प्रिंस नागर, भूपेंद्र नागर, सुपरवाइजर प्रियंका आर्मो सहित 15 आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता, सहायिकाएं और आशा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

Exit mobile version