Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अवैध गांजा बेचते आरोपी गोलू मेवाड़ा गिरफ्तार, 530 ग्राम गांजा जब्त

सीहोर। जिले में चलाए जा रहे नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने थूना कलां पोल फैक्टरी के पास से एक युवक को अवैध रूप से गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 530 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थूना कलां स्थित पोल फैक्टरी के पास आम रोड पर एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
पॉलीथिन से मिला 530 ग्राम गांजा
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम गोलू उर्फ इंद्रजीत मेवाड़ा निवासी ग्राम थूना कलां पोल फैक्टरी के पास बताया। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास मौजूद काले रंग की पॉलीथिन से 530 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटे से गांजे का वजन कराकर उसे विधिवत जब्त कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के निर्देशन व थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र यादव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी गोलू मेवाड़ा के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र यादव, उप निरीक्षक विक्रम आदर्श, प्रधान आरक्षक मनोज वर्मा, आरक्षक वीरेंद्र परमार, आरक्षक चेतन चौहान, आरक्षक कपिल मेवाड़ा और आरक्षक विवेक प्रताप सिंह की भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti chiedi come rendere più personale il tuo blog? Piccoli dettagli fanno la differenza, ma vale la pena approfondire l'argomento per trovare il tuo stile. tè freddo o consiglio degli amici: vitamina c, raffreddore da fuori sembra innocua: cambiate posizione Da fuori sembra tutto spontaneo, ma dietro un blog personale c'è spesso una piccola regia: idee, ritmo e una voce riconoscibile.