Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, कलेक्टर-एसपी ने संभाला मोर्चा, विसर्जन घाटों और जुलूस मार्गों का किया पैदल निरीक्षण

अनंत चतुर्दशी जुलूस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील चौराहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

सीहोर। 25 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन और अनंत चतुर्दशी जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी सिलसिले में कलेक्टर बालागुरू के. एवं पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने सबसे पहले विसर्जन स्थल टाउन हॉल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसके बाद पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा ने कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत इलाही माता मंदिर विसर्जन घाट, हनुमान फाटक और चल समारोह के पूरे रूट कोतवाली चौराहा, लीसा टॉकीज और तहसील चौराहा तक पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक मैनेजमेंट और विसर्जन कुंडों की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
मंडी थाना क्षेत्र के तालाबों और घाटों की जांच
एसपी एवं एएसपी ने मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख विसर्जन स्थल जमुनिया तालाब, काहेरी बांध, पार्वती नदी पुल एवं देहरी घाट का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विसर्जन के समय संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे, यातायात निरीक्षक ब्रजमोहन धाकड़, उपनिरीक्षक राकेश पंथी सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

आष्टा में जुलूस मार्ग और विश्राम कुंड की सुरक्षा देखी
थाना आष्टा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे तथा एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता ने कस्बा क्षेत्र में निकलने वाले अनंत चतुर्दशी जुलूस मार्ग का भ्रमण किया। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग के साथ-साथ विश्राम कुंड विसर्जन स्थल की स्थिति का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों द्वारा दिए यह निर्देश
– अनंत चतुर्दशी जुलूस और विसर्जन स्थलों पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए।
– जुलूस मार्ग और विसर्जन कुंडों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग व जरूरी इंतजाम किए जाएं।
– जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी व विशेष पुलिस दल के जरिए निगरानी रखी जाए।
– प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी दुर्घटना को रोकने के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोर/सुरक्षा दल और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए।
– गणेश उत्सव समितियों और आयोजकों से लगातार संवाद बनाए रखकर प्रशासन द्वारा जारी सभी गाइडलाइंस का पालन कराया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button